Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के छह ITI में होगी बागवानी, प्राकृतिक खेती व डेरी प्रौद्योगिकी की पढ़ाई, इसी सत्र से शुरू होंगे कोर्स

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:33 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अब बागवानी, प्राकृतिक खेती और डेयरी प्रौद्योगिकी जैसे नए विषय पढ़ाए जाएंगे। इस सत्र से छह आ ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के छह आईटीआई में नए कोर्स शुरू होंगे। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश के छह आईटीआई में नए कोर्स शुरू होंगे। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. आईटीआई में बागवानी, प्राकृतिक खेती, डेयरी प्रौद्योगिकी शुरू।

    2. छह आईटीआई में प्रत्येक विषय की 30-30 सीटें।

    3. 21 अगस्त से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं।

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में अब तकनीक के साथ किसान व पशुपालन क्षेत्र में भी प्रशिक्षु तैयार होंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग इस सत्र से प्राकृतिक खेती, डेरी प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक खेती के विषय आरंभ करने जा रहा है। इस सत्र से छह आइटीआइ में यह विषय पढ़ाए जाने हैं। प्रदेश सरकार किसान, बागवानों और पशुपालकों पर विशेष ध्यान दे रही है। 

    इस क्षेत्र को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए आइटीआइ में इन विषयों को पढ़ाए जाने बात सरकार पहले कह चुकी है। 

    इन संस्थानों में शुरू होंगे कोर्स

    इसी कड़ी में इस सत्र से बागवानी विषय आइटीआइ घुमारवीं, जुब्बल और रिकांगपियो में आरंभ किया जा रहा है। नेचुरल एंड आर्गेनिक खेती (प्राकृतिक खेती) आइटीआइ रैल और ठियोग में जबकि डेरी प्रौद्योगिकी विषय आइटीआइ शाहपुर में आरंभ होगा। 

    हर विषय में 30 सीटें

    प्रत्येक विषय में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन विषयों को पढ़ाने के लिए प्रत्येक आइटीआइ में गेस्ट फैकल्टी के आधार पर एक-एक शिक्षक भी तैनात होगा। आइटीआइ में इस बार इस विषय के प्रति प्रशिक्षुओं का रुझान देखने के बाद आगामी सत्र में अन्य आइटीआइ में भी इन्हें आरंभ किया जाएगा। 

    चल रही दाखिला प्रक्रिया

    वर्तमान समय में प्रदेश की 136 सरकारी और 135 निजी आइटीआइ में दाखिला प्रक्रिया चली है। सात अगस्त को दाखिला प्रक्रिया समाप्त होगी। इसके बाद सीटों को भरने का कार्य आरंभ होगा। दाखिला प्रक्रिया के तीन राउंड पूरा होने के बाद 21 अगस्त से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। 

    खबरें और भी

    21 अगस्त से बैठने वाले आइटीआइ के नए सत्र में इस बार छह आइटीआइ में बागवानी, प्राकृतिक और आर्गेनिक खेती तथा डेरी प्रौद्योगिकी विषय भी पढ़ाए जाने हैं। -रोहित राठौर, निदेशक तकनीकी शिक्षा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में 55 लाख रुपये का मनरेगा घोटाला, 22 अधिकारी जांच के दायरे में; कई कार्यों में नहीं लगाया मटेरियल