Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: नशे से 2 युवाओं की मौत, शराब पीने के बाद चिट्टे का इंजेक्शन लिया और तड़प-तड़प कर गई जान; दो माह पहले हुई थी शादी

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 29 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में दो दिनों में नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई है। मंडी जिले में सुंदरनगर के पास एक युवक की चिट्टे से मौत हो गई, जिसके दोस्त प ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में चिट्टे से दो युवाओं की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में चिट्टे से दो युवाओं की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. हिमाचल में नशे से दो युवाओं की मौत

    2. चिट्टे की ओवरडोज बनी जानलेवा

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    जागरण टीम, मंडी/शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो दिन में दो युवाओं की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। शिमला जिले के बाद मंडी में ऐसा ही मामला सामने आया है।  सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तहत चिट्टे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। 

    मृतक संजय कुमार गांव डोडल डाकघर मैरामसीत का निवासी था। पेशे से जेसीबी मशीनरी ऑपरेटर संजय कुमार की अभी दो माह पहले ही शादी हुई थी। 

    संजय के स्वजन ने उसके दोस्त शशिकांत पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संजय कुमार 27 नवंबर को अपने दोस्त रड़ा गांववासी शशिकांत के घर गया था।

    शराब पीने के बाद चिट्टे का इंजेक्शन लिया

    शशिकांत ने पुलिस को बताया कि उसी दिन पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर से चिट्टे का घोल बनाकर आधा इंजेक्शन स्वयं को लगाया और आधा संजय ने खुद को। इसके बाद उसी के घर में बेड पर सो गया।

    तबीयत खराब होने पर दोस्त ने नहीं बताया किसी को

    मृतक संजय के जीजा सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शशिकांत ने संजय की नाजुक हालत होने के बावजूद न तो स्वजन को इसकी जानकारी दी और न ही पड़ोसियों को बताया। यदि समय रहते वह सूचना देता तो संजय की जान बच सकती थी।

    खबरें और भी

    समय पर सूचना मिलती तो बच सकती थी जान

    उन्होंने कहा कि यदि समय पर सूचना दी जाती या इलाज करवाया जाता तो संजय की जान बच सकती थी। अगले दिन दोपहर को सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान शेर सिंह और वार्ड सदस्य प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इस बारे सूचित किया। 

    मृतक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज

    डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि शशिकांत के विरुद्ध लापरवाही एवं नशे से संबंधित प्रविधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: ऊना गोलीकांड के बाद एक्शन मोड में पुलिस, ड्यूटी में कोताही पर दो जवान सस्पेंड; रात तक खुले बार संचालक पर FIR दर्ज

    रोहड़ू में 19 वर्ष के युवक की मौत

    उधर, जिला शिमला में उपमंडल रोहड़ू की सब तहसील जांगला के मंघारा गांव के 19 वर्षीय मोहित की नागरिक अस्पताल रोहड़ू में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक चिट्टे का आदी बताया जा रहा है। उसकी अस्पताल पहुंचते ही थोड़ी देर में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण चिट्टे की ओवरडोज बताया जा रहा है। एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के राजस्व मंत्री ने RSS पर क्या टिप्पणी की? जिससे मच गया बवाल, भाजपा नेताओं ने नेगी के खिलाफ खोला मोर्चा