Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब की बीयर का हिमाचल में अवैध कारोबार, मंडी में ट्रक और भुंतर में जीप से 574 पेटियां जब्त

    By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:17 PM (GMT+05:30)

    पंजाब से हिमाचल में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ स्टेट टास्क फोर्स और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी और कुल्लू के भुंतर में कुल 574 पेटी बीयर ...और पढ़ें

    मंडी में बीयर से भरा ट्रक पकड़ा गया।

    मंडी में बीयर से भरा ट्रक पकड़ा गया।

    HighLights

    1. पंजाब से हिमाचल में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई।

    2. मंडी और भुंतर में 574 पेटी बीयर जब्त की गई।

    3. आठ पेटी देसी शराब भी बरामद, एक चालक गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, मंडी। पंजाब से हिमाचल में होने वाले अवैध शराब व बीयर के कारोबार के खिलाफ स्टेट टास्क फोर्स और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी और कुल्लू के भुंतर में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए टीमों ने कुल 574 पेटी बीयर और आठ पेटी देसी शराब बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि बीयर की इस बड़ी खेप को पर्यटन स्थलों लाहुल-स्पीति और कुल्लू जिलों में खपाया जाना था। पुलिस और आबकारी विभाग ने मामले दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है।

    मंडी में स्टेट टास्क फोर्स ने नाकेबंदी के दौरान 519 पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा है। भुंतर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर जीप से 55 पेटी बीयर व आठ पेटी देसी संतरा शराब बरामद की है। बीयर मामले में पुलिस ने ट्रक चालक बैजनाथ के गांधीग्राम निवासी लक्की को गिरफ्तार किया है। गाड़ी के असली मालिक की तलाश की जा रही है।

    गुप्त सूचना पर लगाया था नाका

    मंडी में स्टेट टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 65ए- 3114 को जांच के लिए रोका गया। जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में बीयर की पेटियां मिली। 

    ड्राइवर नहीं दिखा पाया कोई दस्तावेज

    एसटीएफ की टीम ने चालक से बीयर के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज या परमिट दिखाने को कहा, तो वह कोई भी रिकार्ड पेश नहीं कर पाया। एसटीएफ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। 

    जांच करने पर ट्रक से 161 पेटियां किंगफिशर और 358 पेटियां ट्यूबर्ग बीयर की पाई गईं। प्राथमिक जांच में यह ट्रक मंडी नगर निगम क्षेत्र के ही एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

    भुंतर में जीप से खेप बरामद

    उधर, दूसरे मामले में आबकारी विभाग कुल्लू की टीम ने भुंतर क्षेत्र में एक जीप को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान जीप से पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत किंगफिशर और ट्यूबर्ग ब्रांड की 55 पेटियां बीयर और आठ पेटियां देसी शराब (संतरा) बरामद की गईं। आबकारी विभाग ने शराब व बीयर की खेप को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    मंडी में बीयर की एक बड़ी खेप पकड़ी है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां डिलीवर किया जाना था। तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा।
    -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, मंडी।

    कुल्लू में विभाग की मुस्तैद टीम ने पंजाब सेल की बीयर से भरी एक जीप को पकड़ा है। विभाग अवैध शराब माफिया के खिलाफ अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।
    -अरविंद शर्मा, आयुक्त, आबकारी विभाग।

    यह भी पढ़ें: आत्महत्या की साजिश रचकर पंजाब में पुराने मित्र के पास पहुंच गई सोलन की महिला, बच्चों संग मायके छोड़कर गया था पति