Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंतकाल के लिए 2 लाख रिश्वत मांगने वाले कानूनगो व पटवारी की प्रॉपर्टी पर विजिलेंस की नजर, दोनों किए निलंबित

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:02 PM (IST)

    इंतकाल दर्ज करने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपित कानूनगो बंशी लाल व पटवारी अरुण धीमान को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। ...और पढ़ें

    रिश्वत लेने के आरोपित पटवारी व कानूनगो पर विजिलेंस का शिकंजा कस गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    रिश्वत लेने के आरोपित पटवारी व कानूनगो पर विजिलेंस का शिकंजा कस गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, मंडी। इंतकाल दर्ज करने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपित कानूनगो बंशी लाल व पटवारी अरुण धीमान को विजिलेंस से मिली सूचना के आधार पर प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। सहायक को भी हटा दिया है। सहायक गोहर, कानूनगो व पटवारी बल्ह उपमंडल के रहने वाले हैं। शनिवार को दो दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के विजिलेंस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। बचाव व अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

    विजिलेंस ने खंगाली संपत्ति

    विजिलेंस की टीम ने तीनों के घरों में दबिश देकर चल अचल संपत्ति खंगाली। तीनों के घरों से बैंक व लाकर से संबंधित रिकार्ड भी कब्जे में लिया है। संपत्ति का मूल्यांकन होगा।

    इंतकाल के मांगे थे 2 लाख

    आरोपितों ने कोटलु क्षेत्र के पूर्ण चंद से जमीन का इंतकाल रिकार्ड में दर्ज करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। पैसे के बिना इंतकाल दर्ज करने से मनाकर रहे थे। बुधवार को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेने के लिए सहायक ललित कुमार को गोहर भेजा था। वहां विजिलेंस टीम ने आरोपित को रंगेहाथ दबोच लिया था। कानूननो बंशी लाल ने इसी माह सेवानिवृत्त होना था।

    तीनों आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    -प्रियंक गुप्ता, डीएसपी विजिलेंस मंडी।

    यह भी पढ़ें: कुल्लू में जेई की हत्या, ऑफिस के पास अधमरा कर फेंका; एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम