अमृतसर से मनाली जा रही बस में सवार 18 वर्षीय युवक-युवती से 14 लाख का चिट्टा पकड़ा, मंडी पुलिस की कार्रवाई
मंडी पुलिस ने अमृतसर से मनाली जा रही बस से 14 लाख रुपये मूल्य का 143 ग्राम चिट्टा जब्त किया है। इस मामले में 18 वर्षीय युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

मंडी पुलिस की गिरफ्त में चिट्टे के साथ पकड़े युवक व युवती।
HighLights
मंडी पुलिस ने 14 लाख रुपये का चिट्टा पकड़ा।
अमृतसर-मनाली बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद।
18 वर्षीय युवक-युवती गिरफ्तार, मंडी में बड़ी कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने चिट्टे की इस वर्ष की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। लगभग 14 लाख रुपये की कीमत का 143.180 ग्राम चिट्टा पंजाब के अमृतसर से मनाली ले जाया जा रहा था। सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान बस में सवार युवक व युवती से यह खेप पकड़ी।
सुंदरनगर पुलिस ने रोजाना की तरह पुंघ में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान अमृतसर से मनाली जा रही एक लग्जरी बस को तलाशी के लिए रोका गया।
पुलिस को देख घबरा गए दोनों
बस में सवार में 18 वर्षीय अंशिता नेगी निवासी चिंचोगा डाकघर मनाली और 18 वर्षीय युवक हनीश ठाकुर निवासी मोहल तहसील भुंतर की जब तलाशी लेने आरंभ की तो दोनों घबरा गए।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किए
पुलिस ने जब गहनता से तलाशी ली तो दोनों के पास से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसकी कीमत बाजार में लगभग 14.31 लाख रुपये के आसपास है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दीहै।
क्या कहते हैं एसपी मंडी
एसपी मंडी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और चिट्टा तस्करों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश के बीच दो सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत, कांगड़ा में पुल से खड्ड में जा गिरा ट्रक
यह भी पढ़ें: बैंक लोन न चुकाने पर संपत्ति का कब्जा लेने का आदेश, मंडी कोर्ट ने एक महीने में एक्शन लेने का निर्देश दिया