Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi: प्रियंका गांधी की कवरेज करने जा रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने नौ मील में रोका, इस वजह से हुआ विवाद

    By hans raj sainiEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:46 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी मंगलवार को हिमाचल के मंडी जिले में पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौ ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी की कवरेज करने जा रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने नौ मील में रोका
    प्रियंका गांधी की कवरेज करने जा रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने नौ मील में रोका

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी की कवरेज करने जा रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने रोका
    2. मीडिया कर्मियों के वाहनों को नौ मील से आगे नहीं जाने दिया गया
    3. वाहनों की व्यवस्था लोक संपर्क विभाग ने की थी

    मंडी, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi In Mandi कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की कवरेज करने द्रंग हलके के देयोरी जा रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने नौ मील में रोक दिया। मीडिया कर्मियों के वाहनों को नौ मील से आगे नहीं जाने दिया गया। वाहनों की व्यवस्था लोक संपर्क विभाग ने की थी।

    आधे घंटे तक नौ मील में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को मीडिया कर्मी समझाते रहे। लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। पुलिस जवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा के आदेशों की दुहाई देते रहे कि 10 बजे के बाद किसी भी वाहन को पंडोह जाने की अनुमति नहीं है।

    मीडिया कर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन व अन्य अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन कहीं से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। थक हार मीडिया कर्मी वापस मंडी लौट गए।

    ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi ने हिमाचल के तीन जिलों का किया दौरा, बाढ़ प्रभावितों से मिलीं; केंद्र सरकार को दी ये नसीहत

    कांग्रेस नेताओं को भी नहीं बख्शा

    पुलिस जवानों ने कांग्रेस नेताओं को भी नहीं बख्शा। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, चंपा ठाकुर व अन्य नेताओं के साथ देयोरी जा रहे थे। उनके वाहन भी नौ मील में रोक दिए गए। वह भी पुलिस जवानों से बात करते हैं। लेकिन कोई समाधान न निकलता देख करीब दो किलोमीटर पैदल चल गंतव्य तक पहुंचे।

    इस वजह से भी हुआ विवाद

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र की ओर सोमवार देर शाम मीडिया को जारी किया गया एक व्हाट्सएप संदेश भी विवाद का कारण बना। इसमें प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए पंडोह में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने की बात कही गई थी। रात को यह संदेश हटा दिया गया। इससे भी लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'प्रियंका गांधी को दो महीने बाद आई हिमाचल की याद', कांग्रेस नेता पर बरसे BJP विधायक; राहुल पर भी साधा निशाना