Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, CM सुक्खू ने जताया आभार

    By Parkash BhardwajEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 07:03 PM (IST)

    हिमाचल आपदा राहत कोष में असम सरकार ने 10 करोड़ रुपये का अंशदान दिया है। असम सरकार में वन मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी ने बुधवार को 10 करोड़ रुपये का चेक ...और पढ़ें

    असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, CM सुक्खू ने जताया आभार
    असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, CM सुक्खू ने जताया आभार

    HighLights

    1. असम सरकार ने 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंशदान किया है।
    2. असम के वन मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेक भेंट किया।
    3. मुख्यमंत्री सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का एक चेक बुधवार को यहां असम के वन मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

    CM सुक्खू ने जताया असम सरकार का आभार

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी।

    ये भी पढ़ें- 1 अक्टूबर को सील हो जाएंगे पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर? टैक्सी ऑपरेटरों ने दी सरकार को चेतावनी; ये है पूरा विवाद

    उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासंभव सहायता प्रदान की जा सके।

    हिमाचल में बारिश से भयंकर तबाही, केंद्र की टीम लेगी जायज

    हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए एक बार फिर से केंद्रीय टीम हिमाचल आ रही है। ये टीम 28 और 29 सितंबर को आएगी। टीम के सदस्य कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला का दौरा कर वहां पर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का अवलोकन करेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केंद्र से आने वाली टीम की तैयारियों में जुट गया है। टीम के साथ प्राधिकरण के अधिकारी और संबंधित जिला उपायुक्त भी साथ रहेंगे।

    खबरें और भी

    टीम सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएनडीए क्षेत्र का दौरा करेगी। यहां पर आपदा के दौरान चल अचल संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से उद्योगपतियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। आपदा से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएनडीए क्षेत्र में अकेले 400 करोड़ से ज्यादा का नुकसान आंका गया था। यहां पर सड़क और पुल को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र से आने वाली टीम का यह दूसरा दौरा है।

    ये भी पढ़ें- 'आपदा प्रभावितों को जो धनराशि बांटी जा रही है, वह केंद्र से आई है'; शिक्षा मंत्री के बयान पर BJP का पलटवार