विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIIMS के डॉक्‍टरों की निगरानी में CM सुक्‍खू, जल्‍द मिलेगी अस्‍पताल से छुट्टी; नए सिरे से हुए मेडिकल टेस्‍ट

By Parkash BhardwajEdited By: Himani Sharma
Updated: Sat, 28 Oct 2023 08:37 PM (IST)

CM Sukhu Health Update हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्‍खू दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार नए सिरे से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी प ...और पढ़ें

AIIMS के डॉक्‍टरों की निगरानी में CM सुक्‍खू (फाइल फोटो)
AIIMS के डॉक्‍टरों की निगरानी में CM सुक्‍खू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नई दिल्ली एम्स के चिकित्सकों के अनुसार नए सिरे से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए।
  2. एम्स के चिकित्सक लगातार मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वास्थ्य जांच रहे हैं।
  3. बुधवार देर रात एक बजे मुख्यमंत्री सुक्खू को पेट दर्द होने पर आईजीएमसी ले जाया गया था।

राज्य ब्यूरो, शिमला। नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंगलवार 31 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उसके बाद भी मुख्यमंत्री सुक्खू अगले सात दिनों तक दिल्ली में रहेंगे और वहीं रहकर आराम करेंगे। नई दिल्ली एम्स के चिकित्सकों के अनुसार नए सिरे से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए, रविवार को भी कई और परीक्षण होंगे।

उनके स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार हो रहा है, मुख्यमंत्री चिकित्सकों की निगरानी में हैं। एम्स के चिकित्सक लगातार मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वास्थ्य जांच रहे हैं। शनिवार को भी दिल्ली एम्स में मुख्यमंत्री से जरूरी टेस्ट लिए गए। जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। उनकी पेट दर्द में 80 फीसदी तक का सुधार आ गया है। ऐसे में चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

पहले ले जाया गया था आईजीएमसी

गौरतलब है कि बुधवार देर रात एक बजे मुख्यमंत्री सुक्खू को पेट दर्द होने पर आईजीएमसी ले जाया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने उनके जरूरी टेस्ट किए। जिसके बाद यह पता चला कि उनके पेट में संक्रमण है। यहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। जिसके बाद उन्हें आराम हो गया, लेकिन आईजीएमसी के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को एक बार दिल्ली एम्स जाकर जांच करवाने की सलाह दी। दिल्ली एम्स पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री के दोबारा से स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण हुए। परीक्षण रिपोर्ट में ऐसा पाया गया कि उनके पेट में संक्रमण था।

यह भी पढ़ें: CM Sukhu Health Update: अब दिल्‍ली के AIIMS में होगा सुक्‍खू का इलाज, पेट दर्द की शिकायत के बाद IGMC में हुए थे भर्ती

पैंक्रियाज में है इंफेक्शन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट के साथ-साथ पैंक्रियाज में संक्रमण हुआ है। जिस वजह से उन्हें पेट में दर्द हुआ। पैंक्रियाज भी पेट का ही एक अंग है। यह भोजन के उपरांत पाचन करने में मदद करता है और शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने का काम करता है। अगर इसमें संक्रमण हो जाए तो उसमें बहुत तेज असहनीय दर्द होता है। उपचार के बाद यह ठीक हो जाता है।

सीएम के स्वास्थ्य में सुधार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो रहा है। अभी एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री दिल्ली में ही रहेंगे। अगले सप्ताह मंगलवार तक उन्हें एम्स से छुट्टी मिल सकती है। चिकित्सक मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लगातार मानिटर कर रहे हैं। एम्स में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के परीक्षण हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द की शिकायत के बाद आधी रात अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों ने किए मेडिकल टेस्ट