हिमाचल सरकार के खिलाफ गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी और पेंशनर्स, पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिमला में नारेबाजी
हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों ने शिमला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना ...और पढ़ें
HighLights
बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने शिमला में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली प्रमुख मांगों में शामिल।
नियमित भर्ती और मुख्यमंत्री की घोषणाएं लागू करने पर जोर दिया।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी, इंजीनियर और पेंशनर विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को शिमला में भारी तादाद में एकत्र हुए। कर्मचारियों व पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को लेकर नारेबाजी की। यूनियन की ओर से 11 बजे कुमार हाउस से आंबेडकर चौक तक रैली निकाली गई। इसके बाद आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। आंदोलन को ज्वाइंट एक्शन कमेटी एचपीएसईबीएल ने भी समर्थन दिया है।
ये हैं प्रमुख मांगें
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बिजली बोर्ड में ओपीएस बहाल करना, पदों पर नियमित भर्ती शुरू करना और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को लागू करना शामिल है।
चौड़ा मैदान में गरजे थे पेंशनर्स
बीते कल पेंशनर्स ने भी शिमला के चौड़ा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया था। हजारों पेंशनर एकत्र हुए थे। पेंशनर्स ने डीए व अन्य देनदारियों के भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: 'हिमाचल के 1.90 लाख पेंशनरों की 7000 करोड़ रुपये देनदारी', शिमला में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल; संघ ने दे दी चेतावनी
