हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, राज्य समिति का किया गठन; 7 वरिष्ठ नेता शामिल
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आगामी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति चुनावी रण ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने समिति बनाई है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
भाजपा ने पंचायत चुनावों के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनाई।
समिति चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगी।
डॉ. राजीव बिंदल ने बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी पंचायतीराज एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी।
पार्टी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को समिति में शामिल किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
7 वरिष्ठ नेता समिति में
समिति में विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जम्वाल और बिहारी लाल शर्मा वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जो अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर चुनावी तैयारियों को नई दिशा देंगे।
भाजपा बेहतर प्रदर्शन के लिए जुटेगी
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में जनसमर्थन को और अधिक मजबूत करेगी। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के विश्वास के बल पर सफलता प्राप्त करेगी।