Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा विधायक दल का शिमला में जोरदार प्रदर्शन, CM आवास का घेराव किया; सुधीर शर्मा की चुनौती- दम है तो अंदर करें

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:03 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल ने शिमला में कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति और पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाजपा ने शिमला में सीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया।

    2. कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया।

    3. मानसून सत्र में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगेगी भाजपा।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने और पुलिस व प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में सीटीओ चौक से विरोध मार्च निकाला गया। भाजपा विधायक व अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास ओक ओवर का घेराव किया। यहां पुलिस ने पहले से भारी सुरक्षा घेरा लगा दिया था। बैरिकेडिंग के पास भाजपा विधायक व नेता सड़क पर बैठ गए व नारेबाजी की।

    हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यहां संबोधित कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरकार पर प्रतिशोध की की राजनीति करने का आरोप लगाया।

    बेल लेकर भागने वाले नहीं : सुधीर

    भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सरकार का चुनौती दी कि हम बेल लेकर भागने वाले लोग नहीं है। सरकार में दम है तो अंदर करें। भाजपा की चार्जशीट से बौखलाहट में भाजपा नेताओं पर जाली मामले बनाए जा रहे हैं।

    BJP Protest Shimla 1

    विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास

    भाजपा का कहना है कि सरकार विपक्षी जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।शिमला के होटल मरीना में जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई।

    झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही सरकार

    विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है। 

    BJP Protest Shimla 2

    भाजपा नेताओं की निगरानी करवाई जा रही

    पुलिस, प्रशासन और सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए खतरा है। उनके नेताओं की निगरानी करवाई जा रही है, फोन टैप किए जा रहे हैं और बैठकों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है।

    खबरें और भी

    भाजपा सदन में मांगेगी जवाब

    रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा मानसून सत्र में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आपदा राहत, कर्मचारियों की लंबित देनदारियों, पेंशन, वित्तीय लाभ, युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे और कांग्रेस की अन्य चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी। सड़कों की बदहाल स्थिति, बिजली और पेयजल आपूर्ति में अव्यवस्था तथा सरकार की कमजोर मानसून तैयारियों को भी उठाया जाएगा। वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के अधूरे पुनर्वास और क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण का मुद्दा भी सदन में उठेगा।

    सीएमओ से लेकर पटवारी कार्यालय तक फैला भ्रष्टाचार

    रणधीर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, गोलीबारी, चोरी, डकैती, महिलाओं के खिलाफ अपराध और चिट्टा माफिया की गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री से लेकर पटवारी कार्यालय तक फैल चुका है और भाजपा विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को दस्तावेजों के साथ विधानसभा में उठाएगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में अदालती मामलों में लापरवाही पड़ेगी भारी, सरकार के निर्देश- देरी पर विभाग अध्यक्षों की होगी जवाबदेही