Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में BPL सूची से छूटे लोगों को मिल सकता है मौका, 1.60 लाख परिवारों का होगा आठवें चरण में चयन

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 15 Jun 2026 11:13 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन का आठवां चरण शुरू किया है, जिससे पहले छूटे हुए 1.60 लाख परिवारों को मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया में मौजूदा ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में आठवें चरण में और लोग शामिल किए जाएंगे। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में आठवें चरण में और लोग शामिल किए जाएंगे। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बीपीएल चयन का आठवां चरण शुरू।

    2. 1.60 लाख छूटे परिवारों को मिलेगा मौका।

    3. सत्यापन प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए आठवां चरण शुरू कर दिया है। इस चरण के तहत उन परिवारों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा जो पहले विभिन्न कारणों से चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे। पहले से जो परिवार बीपीएल सूची में शामिल हैं, उन्हें भी जांचा जाएगा।

    ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, बीपीएल चयन प्रक्रिया के पहले सात चरण पूरे होने के बाद अब उन पात्र परिवारों को मौका दिया जाएगा जो सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन अब तक सूची में जगह नहीं बना सके हैं। 

    यह है स्थिति

    वर्तमान में प्रदेश में करीब 2.82 लाख परिवार बीपीएल श्रेणी में पंजीकृत हैं। एक सर्वे के तहत सात चरणों की प्रक्रिया के बाद 1.22 लाख परिवारों का चयन किया जा चुका है। जबकि लगभग 1.60 लाख परिवार अभी भी संभावित पात्रता की श्रेणी में हैं।

    कैसे होगा सत्यापन

    आठवें चरण में आवेदन करने वाले परिवारों का सत्यापन ग्राम, खंड और जिला स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। आवेदन प्राप्त करने, सत्यापन और अनुशंसा की कार्रवाई 30 जून तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। 

    इनका नहीं होगा चयन

    आयकर देने वाले परिवार, 50 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार, एक हेक्टेयर से अधिक भूमि रखने वाले परिवार तथा जिनके सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी या निजी सेवा में हैं, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इन्हें किय जाएगा शामिल

    इसके अलावा गंभीर बीमारी से प्रभावित परिवार, प्राकृतिक आपदा पीड़ित, अनाथ बच्चों का पालन-पोषण करने वाले परिवार, दिव्यांग सदस्य वाले परिवार, सड़क संपर्क से वंचित दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवार और विधवा मुखिया वाले परिवार को शामिल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की मृत्यु दर 39 प्रतिशत अधिक, आंकड़ों ने चौंकाया; आखिर क्या है वजह? 


    यह भी पढ़ें: पिता के बाद बेटा भी देश सेवा के लिए आया आगे, मंडी का रतीश बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट