Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस में गरमाई सियासत, बयानबाजी के बाद विक्रमादित्य के समर्थन में होलीलॉज पहुंचे समर्थक; प्रतिभा ने भी दी प्रतिक्रिया

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 19 Jan 2026 12:25 PM (IST)

    विक्रमादित्य सिंह के अधिकारियों पर दिए बयान के बाद हिमाचल कांग्रेस में सियासत गरमा गई है। अन्य मंत्रियों की बयानबाजी के बाद युवा कांग्रेस के पूर्व कार ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विक्रमादित्य सिंह के बयान पर हिमाचल में सियासत तेज।

    2. समर्थकों ने शिमला के होलीलॉज पहुंचकर समर्थन जताया।

    3. प्रतिभा सिंह ने भी विक्रमादित्य सिंह का किया बचाव।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के गत दिनों अधिकारियों पर दिए बयान के बाद सियासत नहीं थम रही है। विक्रमादित्य के विरुद्ध मंत्रियों की बयानबाजी के बाद अब उनके समर्थक होलीलॉज शिमला पहुंचे। 

    सोमवार को युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेशभर से युवा विक्रमादित्य सिंह के आवास होलीलॉज पहुंचे। युवाओं ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अकेले नहीं है, बल्कि पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

    बयानबाजी कैबिनेट का आंतरिक मामला

    उन्होंने कहा कि यहां पर जो भीड़ आई है, वह कोई बुलाकर नहीं लाई गई है। यदुपति ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर से युवा अपने नेता के समर्थन में यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो बयानबाजी की गई है, वह कैबिनेट का आंतरिक मामला है।

    उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों का उतना ही सम्मान करते हैं जितना विक्रमादित्य सिंह का।

    प्रतिभा सिंह ने किया विक्रमादित्य सिंह का समर्थन

    उधर, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह परिपक्व व वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें कब क्या कहना है, क्या बयानबाजी करनी है वह जानते हैं।

    अधिकारियों पर बयान के बाद गरमाई सियासत

    विक्रमादित्य सिंह की ओर से उत्तर प्रदेश व बिहार से संबंध अधिकारियों रखने वाले अधिकारियों को लेकर की टिप्पणी के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। उनके बयान के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी और अनिरुद्ध सिंह ने भी टिप्पणी की थी। इस बीच सीएम सुक्खू ने भी विक्रमादित्य सिंह को अपना काम सही से करने की बात कही थी। इस बीच अब उनके समर्थकों ने होलीलॉज पहुंचकर वीरभद्र परिवार का समर्थन किया है। 

    यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य बनाम IAS व IPS अधिकारियों का विवाद पहुंचा दिल्ली, गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग; रिटायर DIG मंत्री के पक्ष में

    यह भी पढ़ें: 'राज्यसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में फिर वही हालात', अनुराग ठाकुर के बयान से गरमाई सियासत, ...कुछ बड़ा होने वाला? 


    खबरें और भी