Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राज्यसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में फिर वही हालात', अनुराग ठाकुर के बयान से गरमाई सियासत, ...कुछ बड़ा होने वाला?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 17 Jan 2026 03:31 PM (IST)

    अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव से पहले आंतरिक कलह बढ़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के भीतर मंत्रियों और मुख्यमंत्री के ...और पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर। जागरण आर्काइव

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस में आंतरिक कलह का दावा किया।

    2. राज्यसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावना।

    3. इंदु गोस्वामी का कार्यकाल समाप्त, "ऑपरेशन लोटस" की अटकलें।

    संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर फूट के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। सरकार के बीच चल रही उठापटक से तय है कि कुछ बड़ा होने वाला है। ऊना में दिशा की बैठक से पहले हमीरपुर से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बयान दिया है। अनुराग के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। 
     
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार के कामकाज पर उनके ही मंत्री सवाल उठा रहे हैं। यह तनाव सरकार को बिखराव की ओर ले जाएगा। मंत्री के अफसरों पर बयान के बाद दूसरा उन्हें काउंटर करता है और तीसरा उन्हें स्पोर्ट करता है, इस बीच मुख्यमंत्री कुछ और ही कहते हैं। इतना बिखरा हुआ कुनबा किसी सरकार में नहीं देखा। यह सब बड़े कदम की ओर इशारा कर रहा है।

    राज्यसभा चुनाव से पहले फिर वही बन रहे हालात

    उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई थी और अब एक बार फिर वही हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अब फिर से राज्यसभा के चुनाव आ रहे हैं और कुछ बड़ा होने वाला है।”

    10 अप्रैल को खत्म हो रहा इंदु गोस्वामी का कार्यकाल

    भाजपा की राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी का कार्यकाल आगामी 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में पहले से ही अटकलें तेज थीं कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। अनुराग ठाकुर के बयान के बाद इन अटकलों को और बल मिला है।

    क्या ऑपरेशन लोट‌्स चलेगा

    भाजपा नेता के इस वक्तव्य को राजनीतिक विश्लेषक ‘ऑपरेशन लोटस-2’ से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले हिमाचल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    लेकिन अनुराग ठाकुर के इस बयान ने राज्य की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के दो सरकारी विभाग हुए आमने-सामने, पानी के रिसाव से सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो लगाया 15 लाख रुपये जुर्माना

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में 21 व 22 जनवरी को होगी आखिरी ग्रामसभा, 31 को खत्म होगा कार्यकाल; किन मुद्दों पर होगी चर्चा?