Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जगत सिंह नेगी बोले, मेरा नहीं राष्ट्रीय ध्वज का हुआ अपमान, जयराम ठाकुर ने भड़काए लोग, ...तो थुनाग से शिफ्ट होगा कालेज

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 05:46 PM (IST)

    Jagat Singh Negi बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने थुनाग में हुई घटना पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पर हमला राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और ...और पढ़ें

    शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री जगत सिंह नेगी।
    शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री जगत सिंह नेगी।

    HighLights

    1. नेगी का आरोप भाजपा ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान |
    2. कॉलेज स्थानांतरण थुनाग से सुंदरनगर किया गया अस्थाई |
    3. आपदा राहत भाजपा पर भेदभाव का आरोप |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Jagat Singh Negi, बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में घटित घटना पर राजनीति और तेज हो गई है। जगत सिंह नेगी ने स्वयं इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखा और अपना व सरकार का बचाव किया। यही नहीं, जगत सिंह नेगी ने इस मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पूरे भाजपा दल पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि थुनाग में उनकी कार पर हुए हमले की साजिश भाजपा ने रची थी।

    उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों खास कर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने जगत सिंह नेगी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। जगत सिंह नेगी रविवार को शिमला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जगत सिंह नेगी ने उनकी कार का रास्ता रोकने, उस पर पत्थराव करने और जूते व कपड़े फेंकने वालों को माफ न करने की भी बात कही।

    यह भी पढ़ें- मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर जूते फेंकने के मामले ने पकड़ा तूल, CM सुक्खू की कड़ी प्रतिक्रिया, ...चिह्नित कर कार्रवाई करेंगे

    स्थिति ठीक न रही तो दूसरी जगह शिफ्ट होगा कालेज

    राजस्व मंत्री ने यह भी कहा कि थुनाग में स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज को फिलहाल अस्थायी तौर पर सुंदरनगर स्थानांतरित किया गया है। लेकिन यदि थुनाग में परिस्थितियों ठीक नहीं होती हैं तो इस कालेज को किसी दूसरे स्थान पर ले जाने पर भी विचार हो सकता है, क्योंकि इस कालेज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा होती है और अधिकांश विद्यार्थी व उनके अभिभावक थुनाग आने के लिए राजी नहीं है।

    ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए खाेले संस्थान

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार खासकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के चंद ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए थुनाग में न केवल उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज बल्कि फार्मेसी कालेज भी खोल डाला। उन्होंने कहा की उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज के यहां से स्थानांतरित होने के कारण इन ठेकेदारों को नुकसान हो रहा था। इसलिए उन्होंने थुनाग में उनके दौरे के दौरान विरोध का षड्यंत्र रचा। जगत सिंह ने कहा कि वह इस हमले के दोषियों को कतई माफ नहीं करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: जगत सिंह नेगी के विरुद्ध प्रदर्शन पर 65 लोगों पर FIR, घर पर पार्टी कार्यालय चलाने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता भी नामजद

    भाजपा की सोच स्वार्थ से भरी : नेगी

    नेगी ने भाजपा पर तीखे राजनीतिक हमले किए और कहा कि भाजपा की सोच स्वार्थ से भरी है और इनकी मानसिकता संकीर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के वक्त सराज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मदद की है।

    जयराम ठाकुर ने बयान को तोड़ मरोड़कर भड़काई भावनाएं

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सराज के लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है और इस मामले में जयराम ठाकुर स्थानीय लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

    आपदा के नाम पर एकत्र करोड़ों की धनराशि का हिसाब दे भाजपा

    राजस्व मंत्री ने भाजपा द्वारा आपदा के नाम पर एकत्र की गई राहत सामग्री और पैसे की बंदरबांट का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह आपदा के नाम पर एकत्र की गई धनराशि और सामग्री की सूची जारी करें। ताकि सरकार उसे वेरीफाई कर सके। इस बात का हिसाब लगाया जा सके कि किन लोगों को मदद मिली है। नेगी ने कहा कि भाजपा राहत के नाम पर भेदभाव कर रही है और चंद लोगों को ही उसने राहत उपलब्ध करवाई है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता सराज की आपदा में सिर्फ फोटो सेशन के लिए पहुंचे जबकि सरकार ने वहां जमीन पर रहकर काम किया।

    थुनाग में महलनुमा विश्राम गृह में खोला जा सकता था कालेज 

    एक सवाल के जवाब में जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री रहते थुनाग में बनाए गए महल नुमा विश्राम गृह में उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज को खोलने पर विचार किया जा सकता था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने सराज दौरे का विस्तृत ब्यौरा भी दिया और कहा कि लोगों में सरकार के प्रति कोई नाराजगी नहीं है बल्कि सरकार द्वारा जमीन पर पीड़ितों की मदद के लिए किये जा रहे कार्यों से वह खुश है।

    यह भी पढ़ें- विमल नेगी मौत मामले में CBI जांच पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने उठाए सवाल, देशराज व मीणा की नियुक्ति पर भी रखा पक्ष