Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मन की बात नहीं, युवा चाहते हैं सीधा संवाद', हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य ने पीएम मोदी से उठाई मांग

    By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:28 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए युवाओं से सीधे संवाद की मांग की है। उन्होंने कहा कि युवा एक ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संवाद की मांग की है। जागरण आर्काइव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संवाद की मांग की है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पीएम मोदी के संवाद पर उठाए सवाल।

    2. युवाओं से एकतरफा नहीं, सीधा और पारदर्शी संवाद चाहते हैं।

    3. 'मन की बात' को दोतरफा संवाद बनाने की मांग की।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद के तरीके पर सवाल उठाते हुए इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के साथ एकतरफा बातचीत के बजाय सीधा और पारदर्शी संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में पंडित जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए लिखा कि इतिहास गवाह है कि 'चाचा' का टैग केवल तस्वीरों से नहीं, बल्कि लगातार संवाद और बच्चों के प्रति वास्तविक लगाव से मिलता है। 

    जिस तरह पंडित नेहरू को बच्चों के साथ संवाद और जुड़ाव ने चाचा नेहरू बनाया। उसी तरह आज का युवा भी प्रधानमंत्री मोदी को केवल पीएम ही नहीं, बल्कि अपना चाचा मोदी मानना चाहता है।

    'मन की बात' को दोतरफा संवाद बनाने की मांग

    प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर टिप्पणी करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह उपाधि प्रधानमंत्री को तभी मिल सकती है, जब मन की बात एकतरफा न होकर युवाओं के साथ सीधे संवाद में बदले।

    युवा लड़ना नहीं, आपके साथ देश बनाना चाहता है

    फेसबुक पेज पर विक्रमादित्य सिंह के शब्द हैं कि देश का युवा आपसे लड़ना नहीं, आपके साथ देश बनाना चाहता है। बस जरूरत है आपकी नीतियां और आपकी नीयत उनके भविष्य के पक्ष में बोलने की।

    यह भी पढ़ें: 'वित्तीय तंगी या जांच का बहाना बना भुगतान नहीं रोक सकती सरकार', हिमाचल हाई कोर्ट का कड़ी टिप्पणी के साथ आदेश 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में तबाही मचा रही भारी बारिश: फोरलेन पर दरका पहाड़ नीचे चल रही थी गाड़ियां, लोगों की निकल गई चीखें

    खबरें और भी