Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: कसौली क्लब में इस दिन आयोजित होगा '12वां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट', ये हस्तियां करेंगी शिरकत

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:40 PM (IST)

    हिमाचल के टॉप टेन लिटफेस्ट में शुमार कसौली क्लब में होने वाले 12वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के आयोजन की तारिख का ऐलान हो चुका है। इस खुशवंत सिंह लिटफेस्ट ...और पढ़ें

    कसौली क्लब में इस दिन आयोजित होगा 12वां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट
    कसौली क्लब में इस दिन आयोजित होगा 12वां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट

    HighLights

    1. कसौली क्लब में 13 से 15 अक्तूबर तक होगा 12वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन
    2. जनरल इयान कार्डोजो, राज बब्बर, वरूण गांधी, पूर्व रॉ चीफ एएस दुल्लत समेत कई हस्तियां करेंगी लिटफेस्ट में शिरकत
    3. कनाड़ा के राजनीतिज्ञ उज्जल दोसांझ भी आएंगे, शशि थरूर, बरखा दत्त के भी आने संभावना

    सोलन, मनमोहन वशिष्ठ। टॉप टेन लिटफेस्ट (Top Ten Litfest) में शुमार कसौली क्लब (Kasuali Club) में होने वाले खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन इस बार 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। 12वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट (12th Khushwant Singh Litfest) में देश भर की नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। महान लेखक खुशवंत सिंह के नाम पर होने वाला यह एकमात्र लिटफेस्ट है, जो नाम पर अधारित है।

    खुशवंत सिंह का कसौली के अप्पर मॉल रोड़ पर राज विला (Raj Villa) नाम से आज भी बंगला है, जिसमें वह अकसर आकर रहा करते थे। इसलिए वह कसौली को दूसरा घर मानते थे। ट्रेन टू पाकिस्तान (Train To Pakistan) जैसी कालजयी पुस्तक के हिस्से भी राज विला में लिखे थे। खुशवंत सिंह द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान व कसौली के प्रति लगाव को देखते हुए उनके बेटे व लेखक राहुल सिंह ने 2012 में ही अपने पिता के जिंदा रहते लिटफेस्ट शुरू कर दिया था।

    खुशवंत सिंह का 99 साल की उम्र में हुआ निधन

    20 मार्च 2014 को खुशवंत सिंह का 99 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन उनके बाद भी खुशवंत सिंह लिटफेस्ट आयोजित हो रहा है। कसौली के अलावा खुशवंत सिंह के नाम पर अधारित लिटफेस्ट लंदन में भी आयोजित होता है। इस बार लिटफेस्ट की थीम गांधी जी की प्रसिद्ध कहावत बी द चेंज यू वांट टू सी (Be The Change You Want To See) पर आधारित है।

    ये भी पढें:- रक्षा मंत्री ने यंगथंग-मलिंग मार्ग का किया उद्घाटन, भारतीय सेना और स्थानीय लोगों को होगी सुविधा

    ये हस्तियां करेंगी शिरकत

    अभी तक इस लिट फेस्ट में भाजपा सांसद वरुण गांधी, अभिनेता राज बब्बर, जूही बब्बर, अनूप सोनी, पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत, आर्मी वेटरन जनरल इयान कार्डोजो, मणिशंकर अय्यर आदि वक्ताओं की पुष्टि हो चुकी है। जबकि शोभा डे, शशि थरूर व बरखा दत्त के आने की संभावना भी है।

    खबरें और भी

    इनके अलावा कनाड़ा के राजनीतिज्ञ उज्जल दोसांझ के भी लिटफेस्ट में आने की संभावना है। अभी अन्य वक्ताओं के आने को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं तीन दिनों के विषयों को भी अभी फाइनल किया जा रहा है। इस बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा होगी।

    13 से 15 अक्तूबर के बीच आयोजित होगा 12वां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट

    12वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजन होगा। अभी तक वरुण गांधी, राज बब्बर, पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत, आर्मी वेटरन जनरल इयान कार्डोजो, मणिशंकर अय्यर आदि वक्ताओं के आने की पुष्टि हो चुकी है जबकि शोभा डे, शशि थरूर व बरखा दत्त के आने की संभावना है। कनाड़ा के राजनीतिज्ञ उज्जल दोसांझ भी आएंगे।

    ये भी पढ़ें:- G20 Summit के कारण शिमला में फिर उमड़ी टूरिस्ट की भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी में आया जबरदस्त उछाल