Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Panchayat Chunav: क्या समय पर हो पाएंगे पंचायत चुनाव? निर्देश के बावजूद मतदाता सूचियां नहीं हुई अधिसूचित

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:07 PM (IST)

    Himachal Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद नौ जिलों में उपायु ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां ढीली पड़ गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां ढीली पड़ गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नौ जिलों में मतदाता सूचियां अधिसूचित नहीं हुईं।

    2. 30 जनवरी की समय सीमा का पालन नहीं हुआ।

    3. पंचायत चुनाव तय समय पर होने पर संदेह।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर एक बार फिर से मानो ब्रेक लग गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद जिलों में उपायुक्तों ने मतदाता सूचियां अधिसूचित नहीं की हैं। निर्वाचन आयोग ने 30 जनवरी तक सभी उपायुक्तों को सूचियां जारी करने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक प्रदेश के नौ जिलों में उपायुक्तों ने मतदाता सूचियों को अधिसूचित नहीं किया है। 

    तीन जिलों ने ही जारी की सूचियां

    30 जनवरी तक जिन पंचायतों और शहरी निकायों में बदलाव नहीं होना है, उनकी मतदाता सूचियों को अधिसूचित किया जाना था। शिमला, चंबा और लाहुल स्पीति में ही सूचियों को अधिसूचित किया गया है, वहां 25-25 सेट इनके छापे जाएंगे। 

    हालांकि कुछ निकायों में मतदाता सूचियां अधिसूचित कर दी गई हैं, इनमें नगर निगम हमीरपुर भी शामिल है। इसके अलावा कई नगर पंचायतों की मतदाता सूचियां भी जारी कर दी गई हैं। 

    तय समय में चुनाव पर संशय

    सूचियों को अधिसूचित करने के साथ ही 28 फरवरी तक आरक्षण रोस्टर जारी किया जाना है, जिससे 30 अप्रैल तक प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में चुनाव करवाए जा सकें। लेकिन 2 फरवरी को भी मतदाता सूचियां अधिसूचित नहीं की गई हैं। ऐसे में चुनाव तय समय पर करवाने पर संशय पैदा हो गया है। 

    निर्वाचन आयुक्त महाराष्ट्र गए

    वहीं, राज्य निर्वाचन आयुक्त भी कांफ्रेंस के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं। वह करीब पांच दिन बाद हिमाचल लौटेंगे। ऐसे में चुनावी तैयारियां एक बार फिर से थम गई हैं। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बुरी शक्तियों को भगाने के लिए बर्फ में मशालें लेकर निकले लोग, मनाया गया गजब उत्सव 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में UGC नियमों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लहराई तलवारें, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का संज्ञान 

    खबरें और भी