हिमाचल पुलिस के 46 हेड कॉन्स्टेबल बने ASI, 28 पूर्व सैनिक श्रेणी के जवान भी शामिल
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 46 हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से मानद सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 28 पूर्व सैनिक और ...और पढ़ें

हिमाचल पुलिस के 46 हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नत किए गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
46 हेड कॉन्स्टेबल को मानद एएसआई पदोन्नत किया गया।
28 पूर्व सैनिक और 18 नियमित श्रेणी के कर्मी शामिल।
पदोन्नत एएसआई को मिलेगा एक स्टार और विशेष भत्ता।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने दो अलग-अलग कार्यालय आदेश जारी कर 46 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से मानद सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 28 पूर्व सैनिक श्रेणी के हेड कॉन्स्टेबल और मानद हेड कॉन्स्टेबल तथा 18 नियमित श्रेणी के हेड कॉन्स्टेबल एवं मानद हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
पूर्व सैनिक श्रेणी में ये बने एएसआई
पूर्व सैनिक श्रेणी में हमीरपुर से सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह (चालक) और विजय कुमार, प्रथम बटालियन जुन्गा से रणजीत सिंह और रूप दास, बद्दी से चमन प्रकाश, कुल्लू से लाल चंद, शिमला से ईश्वर सिंह, हेम चंद आजाद, नवीन कुमार और अभिराम, सोलन से गुरदेव सिंह और मनबीर सिंह, सिरमौर से राकेश कुमार भारद्वाज और मदन सिंह, किन्नौर से हरि भगत नेगी, चंबा से संजय कुमार, ऊना से सुरिंदर सिंह, पुलिस जिला देहरा से मनजीत सिंह, विजिलेंस से परमान सिंह (चालक), पुलिस जिला नूरपुर से देव राज, कांगड़ा से अमरीक सिंह और अशोक कुमार, मंडी से सुरेंद्र कुमार, परमा नंद और हेम राज, छठी आईआरबी से लाल सिंह तथा टीटीआर से गीता राम को मानद एएसआई बनाया गया है।
नियमित श्रेणी से इनकी पदोन्नति
वहीं नियमित श्रेणी में स्टेट सीआईडी से प्रदीप कुमार, थर्ड आईआरबी से नाग सिंह और दौलत राम, सिरमौर से राजेश कुमार, किन्नौर से जगमित दोरजे, चंबा से सुलेखा कुमारी, जमशेद बेग मिर्जा और योगिंदर सिंह (चालक), ऊना से प्रेम सिंह, पुलिस जिला देहरा से राज कुमार, कांगड़ा से जगरूप सिंह, मंडी से दुनी चंद और मोहिंदर सिंह (चालक), दूसरी आई.आर.बी. से भूपेंद्र सिंह, बिलासपुर से राजेश कुमार, राजेश कुमार और विश्वजीत सिंह तथा लाहुल स्पीति से सोनम डोलमा को मानद एएसआई बनाया गया है।
लगेगा एक स्टार
इस श्रेणी के पुलिस कर्मचारियों को 200 प्रतिमाह विशेष भत्ता मिलेगा। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी मानद एएसआई नियमित एएसआई की तरह एक स्टार धारण करेंगे। संबंधित जिला एवं यूनिट प्रमुखों को औपचारिक पदस्थापन आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों आदेश इस शर्त के अधीन रहेंगे कि संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल रिकॉर्ड या लंबित विभागीय कार्रवाई न हो।