विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM सुक्खू की रजनी पाटिल से ढाई घंटे चली बैठक में हिमाचल कांग्रेस संगठन का प्रारूप तय, राठौर की मुलाकात ने दिए बड़े संकेत

Published: Sat, 23 Aug 2025 03:45 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 23 Aug 2025 05:18 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर सरगर्मी तेज है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रजनी ...और पढ़ें

सीएम सुक्खू की रजनी पाटिल से ढाई घंटे बैठक हुई। जागरण
सीएम सुक्खू की रजनी पाटिल से ढाई घंटे बैठक हुई। जागरण

HighLights

  1. सुक्खू-रजनी पाटिल की बैठक में संगठन पर चर्चा |
  2. रोहित ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तैयार |
  3. कांग्रेस में संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना |

अनिल ठाकुर, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऐलान होने से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसिल कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से मिलने पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान भी मौजूद रहे।

संगठन सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की गई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कार्यकारिणी को अंतिम रूप दे दिया गया है। रजनी पाटिल दिल्ली लौट गई हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी महीने नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा।

कुलदीप राठौर ने भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बैठक खत्म होने के बाद पूर्व अध्यक्ष एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर भी सिसल होटल पहुंचे। उन्होंने भी रजनी पाटिल के साथ बैठक की।

बीते रोज देर रात तक पार्टी नेताओं ने रजनी पाटिल से मुलाकात की। पहले शनिवार को रजनी पाटिल का कांग्रेस मुख्यालय में एक एक कार्यकर्ताओं ने मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन सुबह इसमें बदलाव किया गया। सिसल होटल में ही उन्होंने नेताओं से मुलाकात की।

हाईकमान जिसे सौंपे कमान, मेरा समर्थन उसी को

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को लेकर वह रजनी पाटिल से मिले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के लिए कोई एक नाम नहीं सुझाया। उनके लिए सभी एक समान है। पार्टी को कैसे दिशा दी जाए, इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा, संगठन के गठन को लेकर हाईकमान विचार कर रहा है। हाईकमान जिसे भी कमान सौंपेगा उसे मेरा समर्थन होगा।

रोहित ठाकुर ने भरी थी हामी, मंत्री पद छोड़ने को भी हैं तैयार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद को हामी भर चुके हैं। एक पार्टी एक सिद्धांत के चलते वह इसके लिए मंत्रिपद छोड़ने को भी तैयार है। बीते दिनों दिल्ली में आयोजित बैठक में उन्होंने अपना पक्ष हाईकमान के समक्ष रखा था। उनके अलावा कुलदीप राठौर, विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार के नामों पर चर्चा हो रही है। विनय कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात की थी।

कुलदीप राठौर की तैनाती चाह रहा हाईकमान

सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान कुलदीप राठौर को फिर से अध्यक्ष पद की कमान सौंपना चाह रहा है। मगर राठौर इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं है। वह पहले भी एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

कई बार संगठन बनाने का मसला उठा चुके पार्टी नेता

प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की तैनाती के बाद ही संगठन का भी गठन होगा। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी 9 महीने 17 दिन से बिना संगठन के है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बीते साल छह नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग कर रखी है। इसके बाद कांग्रेस नेता बार बार जल्दी संगठन बनाने की मांग करते आए हैं। बीते कल कांग्रेस विधायक दल मीटिंग में भी कई विधायकों ने संगठन बनाने का मसला रजनी पाटिल के समक्ष उठाया।

यह भी पढ़ें- CM Sukhu बोले- आपदा राहत पर दोहरी राजनीति कर रही BJP, प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठन और नए अध्यक्ष पर भी दी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गरमाने लगी सियासत, धूमल से मिलने पहुंचे जयराम और महामंत्री; क्या संगठन में विस्तार से नाराज पूर्व CM

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।