Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून का दिखेगा असर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण राहत के आसार कम हैं। ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

    HighLights

    1. अगले सात दिन तक हिमाचल में भारी वर्षा की संभावना।

    2. पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून ट्रफ का असर जारी।

    3. नदी-नालों से दूर रहने की सलाह, सतर्क रहें।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के तल्ख तेवर जारी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले सात दिन यानी 7 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 

    पश्चिमी विक्षोभ इस समय हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय संचार के रूप में बना हुआ है। वहीं, मानसून की ट्रफ रेखा भी सक्रिय है, जिससे आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

    कहां कितनी बारिश दर्ज

    बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। मंडी जिले के पंडोह में सबसे ज्यादा 45 मिलीमीटर, राजधानी शिमला में 36.3, सराहन में 35.3 स्लापड़ में 31.6  और जोत में 30.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त, सुंदरनगर और मुरारी देवी के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।  

    सबसे गर्म व ठंडा स्थान

    हिमाचल प्रदेश में पॉवंटा साहिब 34 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, भरमौर 10 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। 

    तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। अधिकांश स्टेशनों पर तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटकों को नदी-नालों के करीब न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पुलिस चौकी के लिए मंजूर बजट खर्च दिया SP शिमला की कोठी पर, 14.07 लाख रुपये व्यय की होगी विजिलेंस जांच 

    खबरें और भी