Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपदा के समय हिमाचल के लोगों के साथ खड़ी दिल्ली सरकार, CM केजरीवाल ने दस करोड़ की सहायता राशि देने का किया एलान

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 09:36 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही से उभरने के लिए सुक्‍खू सरकार को केजरीवाल सरकार का साथ मिला है। दिल्‍ली सरकार अब हिमाचल प्रद ...और पढ़ें

    दिल्‍ली सरकार देगी हिमाचल प्रदेश का साथ
    दिल्‍ली सरकार देगी हिमाचल प्रदेश का साथ

    HighLights

    1. केजरीवाल बोले हिमाचल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी दिल्‍ली सरकार।
    2. आपदा से हिमाचल को हुआ करोड़ों का नुकसान।
    3. हिमाचल सरकार ने 'आपदा राहत कोष-2023' खोला है जहां समर्थक योगदान दे सकते हैं।

    शिमला, जागरण संवाददाता: दिल्ली सरकार हिमाचल के आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान देगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए मंजूरी दे दी। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पत्र के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये फैसला लिया।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार आपदा के समय हिमाचल सरकार और वहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में सभी राज्य सरकारों को परिवार की तरह साथ आकर एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। हिमाचल सीएम सुक्खू ने अपने पत्र में कहा कि हाल के मानसून के दौरान लगातार बारिश से राज्य में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व है।

    यह भी पढ़ें: बिजली कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ, CM सुक्‍खू से मिलने के बाद यूनियन को मिला आश्वासन

    आपदा में हिमाचल को हुआ करोड़ों का नुकसान

    इस आपदा से सड़कों, पेयजल और सिंचाई योजनाओं सहित बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रही है और राज्य द्वारा सड़कों, पानी की आपूर्ति, बिजली की बहाली और आपदा के कारण बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने जैसे कई राहत उपाय पहले ही किए जा चुके हैं।

    सीएम ने आतिशी को दिए निर्देश

    हिमाचल की मदद की जाए बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति से निपटने और राज्य में आजीविका को पुनर्जीवित करने के लिए, हिमाचल सरकार ने 'आपदा राहत कोष-2023' खोला है जहां समर्थक योगदान दे सकते हैं। इस बाबत तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वित्त मंत्री आतिशी की निर्देश दिए कि आपदा के इस समय में हिमाचल की मदद की जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: भारत तिब्‍बत मैत्री संघ ने आपदा राहत कोष में दिए नौ लाख, CM सुक्‍खू को सौंपा चेक