Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला: फायर सर्विस कमांड में तैनात कर्मचारी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, जिले में 30 सरकारी कर्मी पकड़े जा चुके तस्करी में

    By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 18 Jan 2026 04:28 PM (IST)

    शिमला पुलिस ने आर्मी फायर सर्विस कमांड में तैनात एक चालक को 10 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तुषार चंद्र अपनी कार में बैठकर चिट् ...और पढ़ें

    शिमला में पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को चिट्टे के साथ पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

    शिमला में पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को चिट्टे के साथ पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. आर्मी फायर सर्विस चालक चिट्टे के साथ गिरफ्तार।

    2. शिमला में 10 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद।

    3. जिले में 30 सरकारी कर्मचारी नशा तस्करी में पकड़े।

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में पुलिस ने आर्मी फायर सर्विस कमांड में तैनात चालक को शिमला पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित हिमाचल सरकार का कर्मचारी है। आरोपित के पास से पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    कार में बैठकर चिट्टा बेच रहा था आरोपित

    शिमला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के अनुसार शनिवार की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि डीसी ऑफिस के समीप आर्मी कमांड एरिया में सेंट थॉमस स्कूल के नीचे संपर्क सड़क पर एक व्यक्ति सफेद रंग की कार में बैठकर स्थानीय लोगों को चिट्टा बेच रहा है।

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताई गई कार खड़ी मिली। कार की तलाशी लेने पर उसमें बैठे व्यक्ति के कब्जे से 10.660 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। 

    हमीरपुर निवासी है आरोपित

    आरोपित की पहचान हमीरपुर के भोरंज निवासी 31 वर्षीय तुषार चंद्र के रूप में हुई है। वह वर्तमान में आर्मी फायर सर्विस, कमांड एरिया शिमला में ड्राइवर के पद पर तैनात बताया गया है। पुलिस ने आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    शिमला में 30 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

    बता दें कि शिमला जिला में 30 सरकारी कर्मचारियों को पुलिस अभी तक चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल है। हाल में ही में राज्य सरकार के आदेशों के बाद 3 पुलिस कर्मचारियों को जिला में बर्खास्त भी किया गया है।

    खबरें और भी

    जुब्बल में दो लोगों से पकड़ा चिट्टा

    दूसरा मामला जुब्बल थाना क्षेत्र में सामने आया है। यह मामला हरीश चौहान निवासी गांव अस्तंडाली, तहसील जुब्बल के बयान पर दर्ज हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव अस्तंडाली के लिंक रोड पर ग्रामीणों ने दो युवकों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा है। तलाशी के दौरान विक्रांत भगटा और दिविज उर्फ दिग्विजय के कब्जे से कुल 0.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। दोनों आरोपितों को नोटिस पर रिहा किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट का शारीरिक शिक्षकों की भर्ती में तय योग्यता से छूट देने से इन्कार, खंडपीठ ने एकलपीठ का फैसला किया खारिज 

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट का टिप्पर खाई में गिरने से चालक की मौत पर भड़के लोग, फोरलेन पर किया चक्का जाम