Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट का टिप्पर खाई में गिरने से चालक की मौत पर भड़के लोग, फोरलेन पर किया चक्का जाम

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 18 Jan 2026 03:24 PM (IST)

    बिलासपुर के कोठीपुरा में भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना के एक टिप्पर हादसे में चालक कुलदीप सिंह की मौत हो गई। शनिवार देर रात बागछाल पुल के पास टि ...और पढ़ें

    बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट के टिप्पर एक्सीडेंट में चालक की मौत के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जागरण

    बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट के टिप्पर एक्सीडेंट में चालक की मौत के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जागरण

    HighLights

    1. रेलवे प्रोजेक्ट टिप्पर हादसे में चालक कुलदीप सिंह की मौत।

    2. कंपनी प्रबंधन की बेरुखी पर स्वजनों ने किया चक्का जाम।

    3. ग्रामीणों ने उचित मुआवजे और जवाबदेही की मांग की।

    संवाद सहयोगी, कोठीपुरा (बिलासपुर)। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना के निर्माण कार्य में जुटे एक टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब एक बजे बागछाल पुल के समीप पेश आया। टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतक के स्वजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मृतक के स्वजन व ग्रामीणों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

    इस कारण वाहनों की आवाजही बंद हो गई। अब पुलिस की ओर से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहन भेजे जा रहे हैं। डेढ़ बजे के करीब लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मंडी-भराड़ी से वाहनों को पुराने एनएच की ओर मोड़ा जा रहा है।

    49 वर्षीय चालक कुलदीप सिंह गांव धनीपखर का निवासी था। कुलदीप सिंह रेलवे परियोजना में टिप्पर चालक के रूप में कार्यरत था। वह शनिवार रात बागछाल पुल के पास टिप्पर पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

    कंपनी प्रबंधन की बेरुखी पर भड़के स्वजन

    हादसे के बाद रविवार सुबह स्वजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्वजनों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद निर्माण कंपनी का कोई भी उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस बल मौके पर तैनात

    तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण उचित मुआवजे और कंपनी प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: शिमला शहर में अब जरा संभलकर, मेन मार्केट में दिनदहाड़े व्यक्ति से छीना झपटी; मोबाइल और जेब से कैश लूटा 
     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: क्लास रूम में बेसुध होकर गिर पड़ा शिक्षक, बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टाफ; तुरंत अस्पताल पहुंचाया पर नहीं बची जान