शिमला के रामपुर में भीषण हादसा, खाई में गिरते ही वाहन में लगी आग, पांच लोग थे सवार
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लालसा पंचायत के शांदल में एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई ...और पढ़ें

शिमला के रामपुर में खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
रामपुर में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, आग लगी।
हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
संवाद सहयोगी, रामपुर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। उपमंडल रामपुर के तहत लालसा पंचायत के शांदल में शुक्रवार देर शाम बोलेरो कैंपर गाड़ी (एचपी 92-3945) खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में आग लगने की भी सूचना है।
तीन महलाओं समेत पांच थे सवार
गाड़ी में तीन महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। हादसे में चालक और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला व पुरुष को चोटें आई हैं। घायल महिला को खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया गया, जिनके शरीर भी आग से झुलस गए थे।
हादसे में इनकी गई जान, दो घायल
हादसे में 41 वर्षीय कपिल देव पुत्र भगत राम गांव चिकसा डाकघर देवठी तहसील रामपुर, 67 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी विशेषर लाल गांव मझाली डाकघर देवठी और 40 वर्षीय उर्मिला देवी पुत्री सोहन लाल गांव मझाली की मौत हो गई। हादसे में 39 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव चिकसा और 41 वर्षीय लीला देवी गांव चिकसा घायल हुए हैं।
चिकसा की ओर जा रहा था वाहन
गाड़ी सवार चिकसा की ओर जा रहे थे कि शांदल के बाद हादसा हो गया। यह वाहन प्रतिदिन रामपुर के लिए दूध लेकर आता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।