Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान, 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में; कब आएंगे नतीजे?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 16 May 2026 02:02 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों और 51 शहरी निकायों में रविवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं, ज ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए कल सुबह से मतदान होगा। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए कल सुबह से मतदान होगा। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. रविवार सुबह 7 बजे से 51 शहरी निकायों में मतदान।

    2. 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार चुनावी मैदान में।

    3. नगर निगम नतीजे 31 मई को, अन्य आज ही घोषित।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन सहित 51 शहरी निकायों में रविवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी व तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के मतों की भी गणना होगा।

    नगर निगम के चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर हो रहे हैं, जबकि नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं हो रहे हैं।

    ईवीएम का अंतिम बटन नोटा का 

    ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के नाम एक मशीन में आ सकते हैं, जबकि अंतिम नोटा भी निर्धारित होता है। सभी प्रत्याशियों के अंत में नोटा का बटन भी होगा।

    439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में 

    राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 439 पदों के लिए कुल 1147 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला लगभग 3.80 लाख मतदाता करेंगे, जिनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिलाएं और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं।

    घर-घर हो रहा प्रचार

    शुक्रवार दोपहर तीन बजे के बाद रैली, जुलूस, टीवी और अखबारों में विज्ञापनों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक के बाद घर-घर प्रचार किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से प्रचार कर सकेंगे। 

    कल तक बंद रहेंगे शराब ठेके

    शुक्रवार से 48 घंटों के लिए जिन शहरी निकायों में चुनाव हो रहे हैं, वहां शराब के ठेके रविवार तक बंद रहेंगे। इस संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    आज सौंपी जाएगी ईवीएम व अन्य चुनावी सामग्री 

    शहरी निकाय के इन चुनावों के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनें और अन्य चुनावी सामग्री वितरित की जाएगी। सभी मतदान दलों को शनिवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बूथ तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 17 मई को सुबह समय पर मतदान शुरू हो सके।

    खबरें और भी

    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
    -सुरजीत सिंह राठौर, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में सत्ता का सेमीफाइनल: जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, चार नगर निगम का क्या है गणित? 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच सिरमौर के माटल बखोग में निर्विरोध चुन लिए प्रधान व उपप्रधान