Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आफत की बारिश: भूस्खलन से 124 सड़कें बंद, आज 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:38 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल में मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जहां भूस्खलन के कारण 124 सड़कें बंद हो गई हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    HighLights

    1. भूस्खलन से हिमाचल में 124 सड़कें बंद हुई हैं।

    2. कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

    3. अगले सात दिन तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसूनी आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज और कल भारी बारिश की चेतावनी है। आज सोमवार को कांगड़ा और सिरमौर जिले में बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा मंडी, बिलासपुर व सोलन में भारी वर्षा का यलो अलर्ट है।

    7 दिन राहत के आसार नहीं

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में अगले सात दिनों तक वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 10 और 11 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 12 अगस्त से 16 अगस्त तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

    धर्मशाला में हुई सबसे ज्यादा वर्षा

    बीते 24 घंटे के दौरान धर्मशाला में सर्वाधिक 61 मिलीमीटर, अर्की में 55, पांवटा साहिब में 43.8 और राजधानी शिमला में 40.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    124 सड़कें बाधित

    10 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में 124 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 255 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए हैं, जिससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। पेयजल आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ा है और राज्य भर में 17 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

    मंडी में सबसे ज्यादा सड़कें बंद

    सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में मंडी 51 सड़कें बंद, कुल्लू 39 सड़कें बंद और शिमला में 13 सड़कें बंद, 12 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

    यह भी पढ़ें: कुल्लू में नदी में बहे दो लोग, पार्वती और मनालसू में शव बरामद; जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम में किया आगाह 

    खबरें और भी