Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में CBSE स्कूलों में आउटसोर्स पर भरे जाएंगे 520 पद, कितनी सैलरी मिलेगी, क्या रहेगा प्रोसेस?

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 12 Mar 2026 10:17 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में 520 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती होगी। स्कूल शिक्षा निदेशक ने मंजूरी के लिए फाइल सरकार को भेजी है। ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में आउटसोर्स पर शिक्षकों की तैनाती होगी। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में आउटसोर्स पर शिक्षकों की तैनाती होगी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. हिमाचल सीबीएसई स्कूलों में 520 आउटसोर्स पदों पर भर्ती।

    2. योग शिक्षक, काउंसलर, कैटरिंग सुपरवाइजर, आया के पद।

    3. अंग्रेजी/गणित शिक्षकों को ₹30,000, अन्य को ₹25,000 मानदेय।

    अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर 520 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने इसकी फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से यह भर्तियां की जाएंगी। इसमें योग शिक्षकों के अलावा काउंसलर कम वेलनेस शिक्षक, कैटरिंग सुपरवाइजर व आया के 130-130 पद भरे जाएंगे। सरकार के स्तर पर यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    तीन तरह से होंगी भर्ती

    वहीं शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्तियां तीन तरह से होंगी। इसमें आउटसोर्स, पॉलिसी व सब कैडर शामिल है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले भर्ती प्रक्रिया में तेजी ला दी है। जब तक नया स्टाफ तैनात नहीं होता तब तक स्कूलों में पढ़ाने व गैर शिक्षण कार्य की व्यवस्था पहले से नियुक्त शिक्षक ही देखते रहेंगे। स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू होगा।

    5623 पद नियमित आधार पर भरेंगे

    स्कूलों में 5623 शिक्षकों के पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। नई भर्तियों के अलावा मौजूदा शिक्षकों को ही सब कैडर में आने का विकल्प दिया है। सीबीएसई सब कैडर में आने के बाद इन्हें अतिरिक्त मानदेय भी मिलेगा। इसकी अधिसूचना पहले ही सरकार कर चुकी है। सरकार इन स्कूलों में विभिन्न श्रेणी के लगभग 3260 पदों को पालिसी के तहत भरने जा रही है।

    कितना मिलेगा मानदेय

    अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, शारीरिक शिक्षक, संगीत, कला अध्यापकों के ये पद भरे जाएंगे। अंग्रेजी व गणित विषय के शिक्षकों को 30-30 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा, जबकि अन्य श्रेणियों में 25 हजार मानदेय तय किया है। विशेष शिक्षक, चौकीदार, स्वीपर, मल्टीटास्क वर्करों के पद सरकार की जाब ट्रेनी व मल्टी टास्क वर्कर नीति के तहत भरे जाने प्रस्तावित हैं।

    खबरें और भी

    145 हुई स्कूलों की संख्या

    शिक्षा विभाग ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें अब कैडर स्ट्रेंथ बढ़ानी पड़ेगी। पहले 130 स्कूलों के लिए इन पदों को भरने की मंजूरी दी थी। अब स्कूलों की संख्या 145 हो चुकी है। विभाग ने इसको लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में 1600 बिजली मित्र होंगे भर्ती, क्या रहेगी नियुक्ति की प्रक्रिया; कितना मिलेगा मानदेय?

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में CBSE स्कूल के छात्र पहनेंगे टाई-बेल्ट, निफ्ट डिजाइन करेगा वर्दी व शिक्षकों का ड्रेस कोड