हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में 1600 बिजली मित्र होंगे भर्ती, क्या रहेगी नियुक्ति की प्रक्रिया; कितना मिलेगा मानदेय?
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड जल्द ही 1600 बिजली मित्रों की भर्ती करेगा। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंजूरी के लिए भेजा गया है। इन बिज ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द बिजली मित्रों की नियुक्ति होगी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
1600 बिजली मित्रों की भर्ती का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा।
आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति, 10 हजार रुपये मासिक मानदेय।
फील्ड कार्यों में सहायता कर बिजली सेवाओं को मजबूत करेंगे।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड को जल्द 1600 बिजली मित्र मिलेंगे। प्रदेश में बिजली मित्र लगाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के पास मंजूरी के लिए भेजा है। राज्य में बिजली सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने लगभग 1600 बिजली मित्रों की नियुक्ति करने की तैयारी की है। इनकी भर्ती आउटसोर्स आधार पर की जाएगी और प्रत्येक को लगभग 10 हजार रुपये मासिक मानदेय देने का प्रस्ताव है।
बिजली बोर्ड में बिजली मित्रों को नियुक्त करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कारपोरेशन के माध्यम से होगी नियुक्ति
बिजली मित्रों की नियुक्ति इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन के माध्यम से की जाएगी। बिजली बोर्ड ने इसका प्रस्ताव तैयार कर इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन को भेजा था। इसके बाद कारपोरेशन ने प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है।
क्या कार्य करेंगे बिजली मित्र
सरकार का मानना है कि बिजली मित्रों की नियुक्ति से बिजली बोर्ड के कामकाज में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। बिजली मित्र मुख्य रूप से फील्ड कार्यों में मदद करेंगे। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सीएम की मंजूरी का इंतजार
अब इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री कार्यालय से होना है। जैसे ही मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलेगी, बिजली मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से उनकी तैनाती की जाएगी। इससे बिजली बोर्ड की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।