Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत, आयु सीमा में एक साल की छूट; आवेदन तिथि बढ़ी

    By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी है। इसके साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथ ...और पढ़ें

    हिमाचल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

    हिमाचल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

    HighLights

    1. पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में एक वर्ष की आयु छूट।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तक बढ़ी।

    3. सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिला लाभ।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कॉन्स्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी 15 दिन बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे) कर दी गई है।

    दस्तावेज जारी किया

    सोमवार को इस संबंध में एडेंडम यानी दस्तावेज जारी किया। इसमें बताया गया है कि गृह विभाग के 30 जुलाई 2026 के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। यह छूट पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पर लागू होगी।

    21 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    आयोग के अनुसार, एक वर्ष की आयु सीमा में छूट दिए जाने के मद्देनजर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी गई है। अब पात्र अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

    शर्तों व नियमों में नहीं बदलाव

    एचपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। भर्ती से संबंधित अन्य सभी शर्तें और नियम पूर्ववत रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में JBT का होगा युक्तीकरण, 15 अगस्त से पहले छात्रों के खाते में आएंगे 16000 रुपये; SMC को मिली शक्तियां

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के कॉलेज व स्कूलों में 15 अगस्त की छुट्टी कैंसिल, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिशा निर्देश जारी 

    खबरें और भी