विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बहनों के साथ भाइयों को भी छुट्टी, CM सुक्खू का एलान; HRTC बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 27 Aug 2026 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2026 12:31 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने अब भाइयों को भी अवकाश देने की घोषणा की है, जो पहले ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में रक्षाबंधन अवकाश की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में रक्षाबंधन अवकाश की घोषणा की।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर हिमाचल में भाइयों को भी मिलेगा अवकाश।

  2. पहले सिर्फ महिलाओं को ही मिलता था सरकारी अवकाश।

  3. एचआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अवकाश की घोषणा की है। अभी तक महिलाओं को ही अवकाश मिलता था। अब पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश रहेगा। बहनों के साथ भाइयों को भी अवकाश की घोषणा पहली बार की गई है। इससे पहले सिर्फ बहनों को ही सरकारी अवकाश रहता था। जिसकी आलोचना भी होती थी। 

यह चर्चा रहती थी कि जब भाई ही घर पर नहीं होगा तो बहन किसे राखी बांधने जाएगी। इस बीच सरकार ने इस बार बहनों के साथ भाइयों को भी अवकाश दिया है।

सीएम सुक्खू ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान इस बात की घोषणा की। प्रदेश के सभी स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों सहित अन्य विभागों में भी शुक्रवार का अवकाश रहेगा। जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

एचआरटीसी बसों में फ्री यात्रा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी बसों में महिलाओं को निश्शुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश सीमा के अंदर किसी भी महिला यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा। एचआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। डिप्टी सीएम ने चेतावनी दी कि महिलाओं से किराया लेने या न बैठाने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सीएम सुक्खू का संदेश

मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पावन उत्सव है। यह रिश्ता बचपन की यादों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक साथ निभाने वाला और बेहद खास होता है। उन्होंने कहा कि सभी भाई-बहन परिवार के साथ मिलकर इस पर्व को मना सकें और खुशियां बांट सकें, इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी पर क्लीयर किया स्टैंड, कर्मचारियों को डीए की 6 किस्त होंगी जारी

यह भी पढ़ें: हिमाचल के CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती की डेडलाइन तय, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया एलान