Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल जिला परिषद चुनाव: 9 जिलों में BJP को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस एक जिले में जीती, 2 में निर्दलीयों की रहेगी भूमिका

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:46 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने 9 जिलों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस को झटका लगा है। भाजपा ने 143 सीटें जीतीं, कांग्रेस ...और पढ़ें

    हिमाचल जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने नौ जिलों में जीत दर्ज की है।

    हिमाचल जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने नौ जिलों में जीत दर्ज की है।

    HighLights

    1. भाजपा ने 9 जिलों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया।

    2. कांग्रेस को केवल एक जिले में जीत मिली।

    3. निर्दलीय उम्मीदवार 2 जिलों में निर्णायक भूमिका में।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। 9 जिलों में भाजपा को सपष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस चंबा जिला में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी कब्जा सकती है। शिमला जिला में मुकाबला लगभग बराबरी पर है। यहां भाजपा के पास 11 जिप सदस्य का समर्थन है, जबकि कांग्रेस के पास 10 व 4 निर्दलीय जीते हैं। निर्दलीयों के सहयोग से सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो सकती है।

    लाहुल स्पीति में कुल 10 सीटों में से भाजपा के खाते में तीन आई हैं। जबकि 4 पर कांग्रेस व दो विकास मंच को गई हैं। एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ। यानि विकास मंच के हाथ में जिला परिषद बनाने की चाबी है।  

    2021 के चुनाव में 9 जिलों में भाजपा के थे अध्यक्ष

    वर्ष 2021 में हुए जिला परिषद चुनाव भी भाजपा नौ जिलों में काबिज थी। इस बार स्थिति बदली हुई है, कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है, बावजूद इसके भाजपा ने जीत हासिल की है। 

    भाजपा के खाते में 143 सीटें

    जिला परिषद की 251 में से 250 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा ने अभी तक 143 सीटें जीत चुकी है। जबकि कांग्रेस के खाते में 56 सीटें व अन्य ने 42 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनावी मतगणना का कार्य सोमवार देर शाम तक चलता रहा। 

    भाजपा ने उतारे में थे प्रत्याशी 

    भाजपा ने इस बार रणनीतिक तौर पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी संगठन ने पंचायत स्तर तक प्रचार अभियान चलाया। 

    कांग्रेस ने नहीं जारी की थी अधिकारिक सूची

    दूसरी ओर कांग्रेस ने समर्थित प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की थी। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कई क्षेत्रों में कड़ी टक्कर दी है।

    24 घंटे से ज्यादा चली काउंटिंग

    राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला परिषद वार्डों की मतगणना सभी विकास खंड मुख्यालयों में करवाई गई। बीते रविवार को मतगणना का कार्य शुरू हुआ जो सोमवार देर शाम तक चलता रहा। कई स्थानों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली और कुछ सीटों पर बेहद कम अंतर से जीत-हार तय हुई।

    खबरें और भी

    सीटों का जिलावार आंकड़ा

    • जिला,       कुल,  भाजपा,    कांग्रेस,    अन्य
    • बिलासपुर,   14,    9,       2,    2
    • चंबा,          18,    5,       9,    4
    • कांगड़ा,       54,    25,    11,    15
    • कुल्लू,         14,    09,    04,    01
    • शिमला,        25,    11,    10,    04  
    • लाहुल स्पीति,    10,    3,    04,    2 (दो विकास मंच के समर्थित हैं जबकि एक वार्ड में नामांकन ही नहीं हुआ था)    
    • मंडी,        36,    25,    04,    2 माकपा, 5 अन्य
    • किन्नौर,        10,    09,    01,    --
    • ऊना,        17,    11,    05,    01
    • सिरमौर,        17,    11,    01,    --
    • हमीरपुर,        19,    15,    01,    03
    • सोलन,        17,    10,    04,    03    
    • कुल,        251,    143,    56,    42

    9 सीटों के नतीजे आना बाकी

    लाहुल स्पीति के एक सीट पर चुनाव का बहिष्कार हुआ है, यहां चुनाव नहीं हुआ। कांगड़ा की 5 व सिरमौर की 4 सीटों का अभी रिजल्ट आना बाकी है। इसे अपडेट किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल जिला परिषद चुनाव: राजनीति के गुरु के गढ़ में चेलों की फील्डिंग, कौल के क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ