हिमाचल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे मरीज के लिए सेना बनी फरिश्ता, दो हेलीकॉप्टर की मदद से किया एयरलिफ्ट
हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार में भारी बर्फबारी के कारण एक लकवाग्रस्त मरीज को इलाज नहीं मिल पा रहा था। परिजनों की अपील पर भारतीय सेना ने दो हेलीकॉप्टरो ...और पढ़ें

शिमला के डोडराक्वार से मरीज को रेस्क्यू किया गया।
HighLights
डोडरा क्वार में भारी बर्फबारी से लकवाग्रस्त मरीज फंसा।
भारतीय सेना ने दो हेलीकॉप्टरों से मरीज को एयरलिफ्ट किया।
एसडीएम कीर्ति चंदेल की सक्रियता से बचाव अभियान सफल।
दशमी रावत, रोहड़ू (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन बेहाल हैं। कई इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हैं। आवागमन न होने के कारण आपात स्थिति में लोगों की दिक्कत और बढ़ जाती है। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में लगभग चार फीट बर्फ में प्रशासन एवं भारतीय सेना एक मरीज के लिए मददगार बनी है।
डोडरा क्वार में अधरंग (पैरालिसिस) से पीड़ित एक मरीज स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहा था। उसकी बिगड़ती हालत पर स्वजन ने प्रशासन से संपर्क किया।
इसके बाद भारतीय सेना के दो हेलीकाप्टर की मदद से रविवार को मरीज को एयरलिफ्ट किया गया। मरीज के साथ उनके परिवार के सदस्य भी गए हैं।
देहरादून से पहुंचे सेना के दो हेलीकाप्टर
देहरादून से डोडरा क्वार पहुंचे इन हेलीकाप्टरों की मदद से मौसम अनुकूल न होने के बावजूद मरीज को एयरलिफ्ट कर शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) पहुंचाया। खराब मौसम के कारण दो हेलीकॉप्टर लाए गए थे, यदि एक लैंड नहीं कर पाता या कोई दिक्कत होती तो बैकअप के तौर पर दूसरा चौपर भी साथ था।
पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए मरीज
आइजीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन व सेना के ऑपरेशन से इन्हें उपचार मिल पाया है।
एसडीएम कीर्ति चंदेल ने दिखाई सक्रियता
एसडीएम डोडरा क्वार कीर्ति चंदेल की सक्रियता, संवेदनशीलता व त्वरित निर्णय क्षमता सराहनीय रही है। भारतीय सेना व स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई मरीज के लिए राहत लेकर आई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी से फरवरी की शुरुआत, मनाली के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फ गिरते देख झूमे सैलानी
यह भी पढ़ें: Himachal News: अचानक सड़क धंसने से फंस गई HRTC बस, नीचे थी 150 फीट गहरी खाई; यात्रियों में मची चीखो पुकार