कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन रद, खराब मौसम की वजह से रेलवे ने लिया फैसला; जानिए फिर कब शुरू होगी सेवा
खराब मौसम और कम यात्री संख्या के कारण कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई को रद कर दी गई है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष ...और पढ़ें
-1784544624716_m.webp)
खराब मौसम और कम यात्रियों के चलते कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन रद।
HighLights
कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई को रद की गई
खराब मौसम और कम यात्रियों के कारण लिया गया निर्णय
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और कम यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को चलने वाली कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन को रद करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंबाला मंडल ने जारी आधिकारिक संदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 52459/60 व 52455/56 का संचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा।
आदेश में बताया गया है कि इन ट्रेनों को कम ऑक्यूपेंसी और हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण रद किया गया है। रेलवे अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए भेजी गई है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर आगामी दिनों में ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।