विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KK Pant बने हिमाचल के कार्यवाहक मुख्य सचिव, 1993 बैच के IAS अधिकारी का लंबा प्रशासनिक अनुभव

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 01 Jun 2026 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:03 PM (IST)

1993 बैच के आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को हिमाचल प्रदेश का नया कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव केके पंत ने कार्यभार संभाल लिया।

हिमाचल प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव केके पंत ने कार्यभार संभाल लिया।

HighLights

  1. केके पंत हिमाचल के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव बने।

  2. 1993 बैच के आईएएस अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार।

  3. प्रशासन में लंबा अनुभव, डीसी कांगड़ा भी रह चुके हैं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। 1993 बैच के आइएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत हिमाचल के नए मुख्य सचिव होंगे। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार पंत को तत्काल प्रभाव से जनहित में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कमलेश कुमार पंत प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) एवं वित्त आयुक्त (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं।

इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व भी है। अब उन्हें मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

प्रशासन में लंबा अनुभव

केके पंत वर्ष 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और प्रदेश प्रशासन में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद अब प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र की शीर्ष जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

डीसी कांगड़ा रह चुके हैं पंत

कमलेश पंत डीसी कांगड़ा भी रह चुके हैं। लंबे समय तक वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं। 

अधिकारी पहुंचे बधाई देने

उनकी नियुक्ति के बाद अधिकारी उन्हें बधाई देने उनके कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के अनुसार उनके आदेश देर रात को ही कर दिए गए थे, वे मुख्यमंत्री आवास भी गए थे लेकिन उनके आदेश को आज जारी किया गया।

संजय गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्ति

संजय गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य सचिव का पद रिक्त हो गया था। उन्हें पहली अक्टूबर 2025 को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और उनकी सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले 26 मई, 2026 को नियमित मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था।

कौन हैं केके पंत

1993 बैच के आईएएस अधिकारी पंत, आईआईटी-कानपुर से बीटेक स्नातक हैं। उन्होंने इससे पहले नई दिल्ली में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है (2021-2024)। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) और संयुक्त सचिव (रक्षा उत्पादन) के रूप में भी कार्य किया है। केके पंत मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस को CM के गृह जिले में भी मिली हार; कहां कितनी सीटें? 

यह भी पढ़ें: 'भाजपा कार्यालय के सेवादार को मिली कुर्सी', मंडी में परस राम ने जीता जिला परिषद चुनाव; कांग्रेस प्रत्याशी को हराया 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।