किन्नौर में NH से 200 मीटर खाई में जा गिरे दो युवक, पुलिस नीचे पहुंची तो बंद हो चुकी थी दोनों की सांसें
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भावानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो युवक सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए, जिसस ...और पढ़ें
HighLights
किन्नौर में एनएच-5 पर दो युवकों का हादसा।
सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में गिरे युवक।
दोनों की मौके पर ही मौत, पुलिस जांच जारी।
समर नेगी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक बेहद सनसनीखेज हादसा सामने आया है। भावानगर के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर यह हादसा हुआ है। यहां सड़क से दो युवक गहरी खाई में जा गिरे और दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरे।
घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
दोनों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भावानगर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिवार को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार शाम को हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह इसके बारे में पता चला और पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन दोनों युवकों की सांसें बंद हो चुकी थीं।
आखिर कैसे गिरे दोनों
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है दोनों युवक आपस में उलझ रहे थे, इस दौरान वे असंतुलित होकर खाई में जा गिरे।