Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के किन्नौर में फ्लैश फ्लड: नाले में मलबा डंप होने से पानी का बहाव रुका; लिप्पा गांव और पुल पर मंडराया खतरा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लिप्पा पंचायत के पेजर नाले में भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इससे तेती खड्ड का बहाव रुक गया और लिप्पा गांव को जोड़ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. किन्नौर के पेजर नाले में भीषण बाढ़ से भारी तबाही।

    2. लिप्पा गांव को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह जलमग्न हुआ।

    3. भारी बारिश के कारण लिप्पा गांव का संपर्क कट गया।

    जागरण टीम, रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला किन्नौर की लिप्पा पंचायत के पेजर नाले में वीरवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण तेती खड्ड का बहाव रुक गया और लिप्पा गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फीट लंबा लोहे का पुल पूरी तरह जलमग्न और असुरक्षित हो गया। भारी बारिश से नाले उफान पर हैं, इस कारण लोग सहमे हुए हैं।

    पुल के आसपास के घर खतरे में

    पुल के आसपास स्थित कई घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पुल के जलमग्न होने से लिप्पा गांव का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। आसपास के लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर निकल गए। 

    भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर

    लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पूरे किन्नौर में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश में आज वीरवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण लोग दहशत में हैं। लोगों को नुकसान होने का डर सता रहा है। 

    भारी वर्षा का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर 13 से 16 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: वायनाड टनल हादसा: हिमाचल के लापता इंजीनियर राहुल ने 4 माह पहले लिए थे सात फेरे, विक्रम का परिवार भी सदमे में

     

    खबरें और भी