Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: आपदा में अपने 7 परिजनों को खो चुकी नीतिका से मिलने समरहिल पहुंचीं प्रियंका गांधी, बंधाया ढांढस

    By Anil ThakurEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 03:41 PM (IST)

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला के समरहिल इलाके में पहुंचीं। यहां उन्होंने आपदा में अपने सात परिजनों को खो चुकी नीतिका से मुलाकात की। ...और पढ़ें

    आपदा में अपने 7 परिजनों को खो चुकी नीतिका से मिलने समरहिल पहुंचीं प्रियंका गांधी, बंधाया ढांढस
    आपदा में अपने 7 परिजनों को खो चुकी नीतिका से मिलने समरहिल पहुंचीं प्रियंका गांधी, बंधाया ढांढस

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी ने आपदा में अपने कई परिजनों को खो चुकी नीतिका से मुलाकात की
    2. प्रियंका गांधी का यह दौरा पूरी तरह से गुप्त रहा
    3. प्रियंता गांधी के दौरे की सुरक्षा एजेंसियों को भी भनक नहीं लगी

    शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi In Shimla अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह समरहिल पहुंचीं। यहां उन्होंने आपदा में अपने परिवार के 7 लोगों को गंवा चुकी नीतिका से मुलाकात की। प्रियंका का यह दौरा पूरी तरह गुप्त रखा गया था। यहां तक की सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रियंका वाड्रा नीतिका के घर पहुंचीं व उनका ढांढस बंधाया। नीतिका के पति भी वहीं पर मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रियंका गांधी समरहिल में रहीं।

    बता दें कि नीतिका के पूरे परिवार की समरहिल हादसे में मौत हो गई थी। नीतिका की शादी पंजाब में हुई है। 14 दिन पहले यानि 13 सितंबर को प्रियंका गांधी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने शिमला आईं थीं। इस दौरान वह समरहिल गईं थीं। आपदा में अपनों को गंवा चुके लोगों से मुलाकात की थी। लेकिन दिवंगत पवन शर्मा के परिवार से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। क्योंकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य उस समय वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा था कि जब वह दोबारा शिमला आएंगी तो जरूर मिलने के लिए जाएंगी।

    पार्षद को भी नहीं दी सूचना

    प्रियंका गांधी के इस दौरे की किसी को भी सूचना नहीं मिली। सुबह प्रियंका गांधी 9:36 पर छराबड़ा से निकलीं। पहले उनका सोलन जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। संजौली से वह रामचंद्र चौक होते हुए पुराना बस अड्डा व चौड़ा मैदान से सीधे समरहिल के लिए गईं। जब तक काफिला नहीं गुजरा था तब तक किसी को भी इस मूवमेंट का पता नहीं था।

    ये भी पढ़ें- Shimla News: मां सोनिया के साथ छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने घर के पास बढ़ाई सुरक्षा

    14 अगस्त को हुआ था हादसा

    समरहिल के साथ लगते शिव बावड़ी मंदिर में 14 अगस्त को भूस्खलन हुआ था। इस घटना में 20 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में पवन शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा-बहू, तीन नन्हें पोते-पोतियों की मौत हो गई थी। अब इकलोती बेटी नीतिका बची हैं। वह लुधियाना में रहती है। इन दिनों नीतिका शिमला आई हुई हैं।

    खबरें और भी

    मंगलवार को शिमला पहुंचीं थी प्रियंका

    प्रियंका गांधी बीते रोज अपनी मां व पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ शिमला पहुंचीं थी। वह शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर पर ही रुकी हुई हैं। अगले तीन-चार दिन भी यहीं रुकने का कार्यक्रम है। वैसे प्रियंका गांधी का आज सोलन के कंडाघाट में नागलोक मंदिर जाने का कार्यक्रम था। इसे देखते हुए शिमला से लेकर सोलन तक पुलिस भी अलर्ट थी। प्रियंका के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया था।

    ये भी पढ़ें- World Tourism Day 2023: मनाली में होगी विश्व पर्यटन दिवस की धूम, मॉलरोड पर पर्यटकों का होगा स्वागत