Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से ठिठुरेगा हिमाचल, ऊंची चोटियों पर गिरेगी बर्फ, छह जिलों में होगा हिमपात; येलो अलर्ट जारी

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 08:08 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में हिमपात होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नौ नवंबर को शिमला ...और पढ़ें

    बारिश-बर्फबारी से ठिठुरेगा हिमाचल, छह जिलों में हिमपात का येलो अलर्ट जारी
    बारिश-बर्फबारी से ठिठुरेगा हिमाचल, छह जिलों में हिमपात का येलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी
    2. हिमाचल में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार
    3. छह जिलों में हिमपात का येलो अलर्ट जारी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल की हसीन वादियों का मौसम बदल गया है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal) हो रही है, जिससे पर्यटक भी खीचें चले आ रहे हैं।

    वहीं, आज भी हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में हिमपात होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार यानी आज से बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

    इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

    नौ नवंबर को शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहुल स्पीति, सिरमौर जिला की चोटियों पर हिमपात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। यह चेतावनी सड़क, पानी, यातायात सेवाओं के प्रभावित होने को लेकर जारी की गई है।

    मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

    विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले यातायात सलाह का पालन करना सुनिश्चित करें। पर्यटकों को अपने साथ गर्म कपड़े लाने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मंगलवार को शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। 13 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

    शिमला और ऊना का न्यूनतम तापमान समान है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो तीन दिन असर दिखाएगा।

    आज ऐसा रहेगा मौसम

    प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना कम है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला से भी ज्यादा ठंडी हुई ऊना, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

    कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

    स्थान       न्यूनतम         अधिकतम

    • शिमला      9.7               19.8
    • सुंदरनगर   6.2               27.6
    • भुंतर         5.2               26.4
    • कल्पा        2.2               16.5
    • धर्मशाला   12.2              25.0
    • ऊना,         9.8              30.8
    • नाहन        14.2             24.7
    • केलंग        0.1               13.2
    • पालमपुर    8.5
    • सोलन        5.8               26.0
    • मनाली,      4.2                18.4
    • कांगड़ा,     10.4               26.9
    • मंडी           6.3               26.8
    • बिलासपुर   10.4
    • चंबा             7.8             24.4
    • डलहौजी       8.2             16.4
    • कुफरी         7.4             14.2

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, आज दिन में छाए रहेंगे बादल; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

    खबरें और भी