Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में अवैध कब्जे हटाने जा रही नगर निगम टीम को रोका, पुलिस बुलाकर खाली करवाना पड़ा रोड

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:38 PM (IST)

    शिमला में अवैध कब्जों और रेहड़ी-फड़ी हटाने गए नगर निगम दल को लोगों ने रोका। पुलिस बुलाकर सड़क खाली करवानी पड़ी, जिसके बाद निगम ने हाईकोर्ट के निर्देश ...और पढ़ें

    शिमला कब्जे हटाने का विरोध करते रेहड़ी-फड़ी धारक। जागरण

    शिमला कब्जे हटाने का विरोध करते रेहड़ी-फड़ी धारक। जागरण

    HighLights

    1. निगम टीम को अवैध कब्जा हटाने से रोका गया।

    2. पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ हटाकर रास्ता साफ किया।

    3. हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अवैध कब्जों और रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ नगर निगम का अभियान विवादों में घिर गया। बाजार में कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने निगम की टीम का रास्ता रोक दिया। बीच सड़क पर विरोध के कारण निगम के वाहन आगे नहीं बढ़ सके और कर्मचारियों को कार्रवाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    पुलिस ने जबरन सड़क से हटाए 

    स्थिति बिगड़ती देख नगर निगम अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने जबरन लोगों को मार्ग से हटाया व इसके बाद निगम की टीम ने हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत कार्रवाई की।
    इस दौरान अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर निगम के वाहनों में लादकर स्टोर पहुंचाया गया। 

    नगर निगम की दो टूक

    नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के अनुरूप शहर में सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को सड़क या फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर यातायात और आम लोगों की आवाजाही बाधित नहीं करने दी जाएगी। निगम ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की है।

    यह भी पढ़ें: शिमला में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र को मारा थप्पड़, छात्रा पर की अभद्र टिप्पणी; पैरेंट्स की शिकायत पर FIR

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क धंसने से बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री थे सवार; सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाए घायल


    खबरें और भी