Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र को मारा थप्पड़, छात्रा पर की अभद्र टिप्पणी; पैरेंट्स की शिकायत पर FIR

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 12:56 PM (IST)

    शिमला में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर दो नाबालिग छात्रों को थप्पड़ मारने और एक छात्रा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। अभिभावक की शिकायत प ...और पढ़ें

    शिमला के सरकारी स्कूल में विवाद हो गया। (फोटो एआई से बनाया है)

    शिमला के सरकारी स्कूल में विवाद हो गया। (फोटो एआई से बनाया है)

    HighLights

    1. प्रधानाचार्य पर छात्रों से मारपीट और अभद्र टिप्पणी का आरोप।

    2. अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    3. भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर दो नाबालिग छात्रों के साथ कथित मारपीट और एक छात्रा के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने अभिभावक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र का है।

    प्रार्थना सभा में मारे थप्पड़

    पुलिस के अनुसार यह मामला एक अभिभावक की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य ने शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके 15 वर्षीय नाबालिग भांजे को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

    छात्रा पर अभद्र टिप्पणी 

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानाचार्य ने 16 वर्षीय छात्रा की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए पूरे विद्यालय की सभा के सामने उसके बारे में अशोभनीय और अभद्र टिप्पणियां कीं।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    पुलिस ने इस मामले में थाना सुन्नी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 79 तथा किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।
    पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा पति, चाकू से की बेरहमी से हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

    यह भी पढ़ें: HRTC कंडक्टर पर वायरल वीडियो के बाद एक्शन, यूनियन नेता बोले- यह न्यायसंगत नहीं; बिना टिकट यात्री पर हुआ था विवाद 

    खबरें और भी