Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में तीन नेपाली 9.28 KG अफीम और ₹12 लाख कैश के साथ गिरफ्तार, आखिर कहां से लाए इतनी बड़ी खेप

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 11 Apr 2026 01:46 PM (GMT+05:30)

    शिमला जिले के नारकंडा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद के साथ तीन नेपाली व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    शिमला के नारकंडा में पुलिस की ओर से अफीम के साथ पकड़े गए आरोपित। सौजन्य पुलिस

    शिमला के नारकंडा में पुलिस की ओर से अफीम के साथ पकड़े गए आरोपित। सौजन्य पुलिस

    HighLights

    1. शिमला पुलिस ने नारकंडा में बड़ी अफीम खेप पकड़ी।

    2. 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद।

    3. तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम और ₹12 लाख रुपये कैश बरामद किया है। हिमाचल पुलिस की डिटेक्शन सेल रामपुर टीम ने नारकंडा क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। 

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यह कामयाबी पाई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन नेपाल मूल के व्यक्ति एक वाहन में अफीम लेकर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नारकंडा में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक इनोवा गाड़ी को रोका गया। 

    पुलिस टीम को गाड़ी से 9.28 किलोग्राम अफीम और नकद ₹12 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    तीनों नेपाल के निवासी

    आरोपितों की पहचान 41 वर्षीय एन बहादुर उर्फ राजू निवासी गांव घरती, डाकघर लिमशा, तहसील जाजरकोट भैरी आंचल, नेपाल, 25 वर्षीय चक्रा बहादुर निवासी गांव नलगार डाकघर लिमशा, तहसील जाजरकोट भैरी आंचल नेपाल और 44 वर्षीय मोहन साही पुत्र निवासी गांव दांग डाकघर व तहसील भरतपुर रावती आंचल नेपाल के रूप में हुई है। 

    पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

    पुलिस की विशेष टीम की ओर से थाना कुमारसैन में तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इसके पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क/बैकवर्ड लिंक की भी गहनता से जांच कर रही है।

     

    यह भी पढ़ें: शिमला श्रीराम मंदिर हॉल में निकाह रिसेप्शन पर विवाद, पुलिस ने हाउस अरेस्ट किए हिंदू संघर्ष समिति के नेता

    यह भी पढ़ें: कांगड़ा एयरपोर्ट पर मिला नीले रंग का लावारिस बैग, प्रशासन ने खाली करवाया पूरा परिसर; फ्लाइट रोकीं 

    खबरें और भी