Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला के राम मंदिर हाल में निकाह पर विवाद: हिंदू संगठन की चेतावनी पर मुस्लिम परिवार व सूद सभा ने स्पष्ट की स्थिति

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 04:50 PM (IST)

    शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवार की युवती के रिसेप्शन को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध की चेतावनी दी थी। इस पर सूद सभा ...और पढ़ें

    शिमल राम मंदिर हाल में निकाह पर विवाद के बाद सूद सभा व मुस्लिम परिवार आगे आए हैं। एआई फोटो

    शिमल राम मंदिर हाल में निकाह पर विवाद के बाद सूद सभा व मुस्लिम परिवार आगे आए हैं। एआई फोटो

    HighLights

    1. राम मंदिर हॉल में मुस्लिम रिसेप्शन पर विवाद गहराया।

    2. हिंदू संगठन ने विरोध की चेतावनी दी, मुंडन की बात कही।

    3. सूद सभा ने स्पष्ट किया, हॉल में केवल शाकाहारी रिसेप्शन।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राम मंदिर हाल में मुस्लिम परिवार की युवती के निकाह पर विवाद गहरा गया है। हिंदू संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हाल में निकाह हुआ तो विरोधस्वरूप मुंडन किया जाएगा। इस संबंध में राम मंदिर हाल की व्यवस्था देखने वाली सूद सभा शिमला को ज्ञापन सौंपा है।

    सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर हाल में बुकिंग के लिए जाति और धर्म के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सूद सभा हाल राम मंदिर से अलग है। तय नियमों के तहत ही यहां कार्यक्रम होते हैं। राम मंदिर हाल में निकाह नहीं होने वाला है, निकाह पहले ही मस्जिद में होगा। राम मंदिर हाल में सिर्फ रिसेप्शन होनी है।

    पहले भी हो चुके हैं गैर हिंदुओं के कार्यक्रम

    राजीव सूद ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब मुस्लिम परिवार की शादी का कार्यक्रम राम मंदिर हाल में किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार यहां शादियां होती रही हैं। मुस्लिम परिवार ने लिखित में सूद सभा को आश्वस्त किया है नियमों के तहत ही हाल का इस्तेमाल किया जाएगा। हाल में होने वाले कार्यक्रमों में मांस और मदिरा परोसने की अनुमति किसी भी समुदाय या वर्ग को नहीं है।

    लड़की के माता-पिता बोले, अधिकतर मेहमान हिंदू होंगे

    बेटी की शादी के लिए हाल बुक करने वाले पिता मोहम्मद नासिर और माता शबाना का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से यहीं रह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां वे सिर्फ समाज के लोगों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में ज्यादातर लोग हिंदू समाज से संबंध रखने वाले भी होंगे, बेवजह इस मामले को तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

    युवती की चाची की शादी भी यहीं हुई

    युवती की चाची गजाला अनवर ने हिंदू संघर्ष समिति से बेवजह विवाद न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में शांति चाहते हैं। गजाला ने बताया कि वर्ष 2005 में उसकी शादी भी राम मंदिर हाल में ही हुई थी।

    खबरें और भी

    हिंदू कुक बनाएगा शाकाहारी भोजन

    श्रीराम मंदिर हाल में सभी नियमों का सही तरह से पालन किया जाएगा। रिसेप्शन में कुक भी हिंदू श्रवण शर्मा हैं। नियमों के मुताबिक राम मंदिर हाल में शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kangra News: नूरपुर पुलिस ने पकड़े 7 नशा तस्कर, नशे की बड़ी खेप समेत 4 गाड़ियां और एक लाख रुपये कैश जब्त