विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नड्डा के गृह क्षेत्र में सुक्खू सरकार का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र को दो टूक- वित्तीय अनुशासन से ही बनेंगे आत्मनिर्भर

Updated: Wed, 11 Dec 2024 07:13 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने 2 साल पूरे होने का जश्न बिलासपुर के लुहणू मैदान में मनाया। इस रैली में सरकार ने अपनी उपलब्धियों का ...और पढ़ें

सुक्खू सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
सुक्खू सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

HighLights

  1. कार्यक्रम में दिखाई एकजुटता, प्रदेशभर से उमड़ी भीड़
  2. लगानी पड़ी 600 से ज्यादा कुर्सियां
  3. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी सरकार, संपदा पर नहीं रहेगा एक वर्ग

अनिल ठाकुर, बिलासपुर। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बुधवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान में सरकार के 2 साल पूरा होने का जश्न मनाया। बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का गृह क्षेत्र है।

सरकार ने इस मैदान में भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन कर विपक्ष के राजनीतिक षड्यंत्र का जवाब दिया। मंच से ऐलान भी किया कि उनके साथ जनता का समर्थन है। जनता के समर्थन के आगे बीजेपी का कोई भी षड्यंत्र काम नहीं आएगा।

इस कार्यक्रम में सरकार व संगठन पूरी तरह एकजुट दिखा। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल सभी ने विपक्ष पर तीखे हमले बोले।

बिलासपुर के लुहणू मैदान को कार्यक्रम के लिए चुनने के पिछले राजनीतिक सोच भी थी। इस मैदान पर प्रधानमंत्री की रैलियां हो चुकी है। सरकार का आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार राज्य के साथ भेदभाव कर योजनाओं में कट लगा रहा है। सरकार ने भीड़ जुटाकर यह दिखाया कि जनता का समर्थन उनके साथ है।

सरकार ने इस रैली में अपनी दो सालों की उपलब्धियों का पूरा बयौरा रखा और अगले तीन सालों का विजन भी बता दिया। अपरोक्ष रूप से ही सरकार ने सपष्ट कर दिया है कि संघीय ढांचे के अनुरूप वह केंद्र सरकार से मदद मांगते रहेंगे। खुद के वित्तीय अनुशासन से वह 2027 में आत्मनिर्भर व 2032 में समृद्ध राज्य बनेंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, प्रकृति से छेड़छाड़ किए बिना कुल्लू की 5 साइटें होंगी विकसित

कांग्रेस छोड़कर जाने वालों पर भी तीखा हमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ये तक कह दिया कि कांग्रेस से गंध-गंदगी चला गया है यह अच्छा हुआ।

पूरी सरकार व कांग्रेस पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर ही काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विजन सपष्ट है। सरकार चाहती है कि प्रदेश समृद्ध हो इसके लिए काम कर रहे हैं और इसके परिणाम पहले साल से ही सामने आना शुरू हो गए हैं।

लगवानी पड़ी पूरे मैदान में कुर्सियां

कांग्रेस पार्टी ने रैली में 30 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लुहणू के हॉकी मैदान में बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। सुबह 11:30 बजे ही पूरा मैदान फुल हो चुका था। इसके बाद सरकार ने मंच के आगे जमीन पर लोगों को बिठाया।

बावजूद इसके सैंकड़ो लोग खड़े रहे गए तो आनन-फानन में साथ लगते मैदान पर कुर्सियां लगानी पड़ी। बावजूद इसके कई लोग घरों की छत्त तो कुछ सड़कों पर खड़े होकर ही संबोधन सुनने को मजबूर थे।

कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर सभी नेताओं ने तीखे हमले बोले। वहीं अफसरशाही को भी चुनौती दे दी है। सरकार के तल्ख तेवरों से स्पष्ट है कि अब किसी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- 'बाजुओं में इतना दम नहीं जो सरकार गिरा सकें', डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर साधा निशाना