विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन बनेगा हिमाचल बीजेपी का अध्यक्ष? रेस में कई दिग्गज; दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल

Published: Fri, 21 Feb 2025 11:36 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal News) में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कवायद तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने कसरत तेज हो गई है। फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश में भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने कसरत तेज हो गई है। फाइल फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में बीजेपी अध्यक्ष के लिए कसरत तेज
  2. जयराम ठाकुर दिल्ली में आला नेताओं से कर रहे हैं मुलाकात
  3. प्रदेशाध्यक्ष की रेस में शामिल नेताओं की बढ़ी धुकधुकी

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal News: हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली में पार्टी की सरकार बनते ही कसरत तेज हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) दिल्ली में हैं। जयराम ठाकुर शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ में भी जा सकते हैं।

शीर्ष नेताओं से जयराम ठाकुर ने की मुलाकात

दिल्ली में 27 वर्ष के बाद भाजपा सरकार बनने के बाद जयराम ठाकुर ने आला नेताओं के मुलाकात की है। अभी तक भाजपा हाईकमान दिल्ली में सरकार के गठन में व्यस्त था। भाजपा के दोनों नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी से साफ है कि हिमाचल भाजपा को जल्द नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- अब किसे मिलेगी हिमाचल कांग्रेस की कमान? सुक्खू-विक्रमादित्य के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने की रजनी पाटिल से मुलाकात

वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने या नए अध्यक्ष की तैनाती भाजपा हाईकमान पर निर्भर करेगी। जयराम ठाकुर वीरवार सुबह दिल्ली रवाना हुए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए जिन नेताओं के नाम चले हैं। अब उनकी धुकधुकी बढ़ गई है।

अध्यक्ष पद के रेस में ये दिग्गज

भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। भाजपा क्षेत्रीय, जातीय से लेकर अन्य सभी समीकरणों को साधते हुए अध्यक्ष की तैनाती करेगी। इसमें क्षेत्रीय आधार पर देखें तो भाजपा कांगड़ा से किसी नेता को कमान सौंप सकती है।

जातीय समीकरण के आधार पर राजपूत नेता प्रतिपक्ष होने पर ब्राह्मण या फिर अनुसूचित जाति से संबंधित किसी नेता को कमान सौंपी जा सकती है। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. राजीव बिंदल, त्रिलोक जम्वाल व डॉ. सिकंदर का नाम चल रहा है। ऐसे में भाजपा हाईकमान इन सभी को दरकिनार करते हुए किसी अन्य को अध्यक्ष बनाती है, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।

हिमाचल में बढ़ रहे हत्या के मामले: जयराम

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर वीरवार को हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जो चाह रहे हैं, वह कर रहे हैं। हिमाचल में हत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऊना में पिछले डेढ़ माह के भीतर हत्या के 15 मामले सामने आए हैं।

इसमें हाल ही में एक महिला की हत्या के बाद शव जिस परिस्थितियों में मिला, वह अत्यंत पीड़ादायक है। बद्दी में अराजक प्रवृत्ति के प्रवासी नाबालिगों के झुग्गी-झोपड़ी में आग लगाने की घटना भी चिंताजनक है।

ऐसे अराजकत तत्वों को ऐसा सबक मिलना चाहिए जिससे वह कभी कानून तोड़ने की हिम्मत न कर सकें। देवभूमि की शांति प्रियता की छवि बनाए रखने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ सरकार का झूठ चल रहा', जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला; मेडिकल डिवाइस पार्क काम रुकने पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।