पांवटा साहिब नगर परिषद में निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा की जीत, निर्मल कौर अध्यक्ष व इंद्रजीत बने उपाध्यक्ष
भाजपा ने पांवटा साहिब नगर परिषद पर निर्दलीयों के सहयोग से फिर कब्जा कर लिया है। निर्मल कौर अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह मिक्का उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि कां ...और पढ़ें

पांवटा साहिब नगर परिषद में भाजपा विधायक सुखराम चौधरी के साथ निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।
HighLights
भाजपा ने पांवटा साहिब नगर परिषद पर कब्जा किया।
निर्मल कौर अध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह मिक्का उपाध्यक्ष चुने गए।
निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा को जीत मिली।
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर की पांवटा साहिब नगर परिषद पर सोमवार को फिर भाजपा ने ने निर्दलीयों के सहयोग से कब्जा कर लिया। 13 सदस्यों वाली नगर परिषद में भाजपा के चार, कांग्रेस के चार तथा पांच निर्दलीय पार्षद हैं। चार निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। शनिवार को प्रशासन ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि निर्धारित की थी लेकिन कोई पार्षद उपस्थित नहीं हुए।
4 और 4 के गणित का जोड़ हुआ 8
फिर सोमवार को हुए चुनाव में 13 पार्षदों में से भाजपा के चार निर्मल कौर, सर्वशक्ति भटनागर, आशा मलन हंस व राजरानी तथा चार निर्दलीय सदस्यों इंद्रजीत सिंह मिक्का, कुलदीप चौधरी, मयंक व ममता सैनी ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से भाजपा की निर्मल कौर को एक बार फिर से अध्यक्ष तथा निर्दलीय जीत कर आए इंद्रजीत सिंह मिक्का को उपाध्यक्ष चुना गया।
कांग्रेस सहित एक निर्दलीय पार्षद ने बनाई दूरी
चुनाव में विधायक सुखराम चौधरी भी उपस्थित थे, जबकि चार कांग्रेस पार्षद तथा एक निर्दलीय पार्षद ने चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी द्विज गोयल ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक ही नामांकन आया था। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा जीत का जश्न मनाते हुए विजय रैली भी निकाली।
यह भी पढ़ें: चंबा में चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, 14 वर्षीय लड़की की मौत; बन्नी माता मंदिर जा रहा था परिवार
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क धंसने से 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक