एक दिन में हो सकेगी सिरमौर की चूड़धार यात्रा, 16 से 12 किलोमीटर रह गई पैदल दूरी; सड़क का ट्रायल सफल
सिरमौर में नौहराधार-चाबधार सड़क का सफल ट्रायल हुआ, जिससे चूड़धार यात्रा अब एक दिन में पूरी हो सकेगी। इस सड़क के बनने से पैदल यात्रा 16 से घटकर 12 किलो ...और पढ़ें

चूड़धार यात्रा अब एक दिन में हो सकेगी।
HighLights
नौहराधार-चाबधार सड़क का तकनीकी फिटनेस ट्रायल सफल रहा।
चूड़धार पैदल यात्रा 16 से घटकर 12 किलोमीटर हुई।
श्रद्धालु अब एक दिन में पूरी कर सकेंगे चूड़धार यात्रा।
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नौहराधार-चाबधार सड़क का शनिवार को तकनीकी फिटनेस कमेटी द्वारा सड़क ट्रायल किया गया। ट्रायल में सड़क फिटनेस कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम संगड़ाह, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, पुलिस के अधिकारी, एचआरटीसी के अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सभी अधिकारियों ने 8 किलोमीटर का सफर 37 सीटर निगम की बस में नौहराधार से चाबधार तक किया। सड़क को पास कर फाइनल स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया।
16 नहीं अब 12 किलोमीटर रहेगी दूरी
नौहराधार चूड़धार ट्रैकिंग रूट जो पहले पैदल यात्रा 16 किलोमीटर की थी, अब 12 किलोमीटर की रह जाएगी। चाबधार तक सड़क बनने से पैदल ट्रैकिंग रूट 4 किलोमीटर की दूरी कम हुई है, जबकि सड़क घूम-घूमकर 8 किलोमीटर बनी है। ट्रैकिंग रूट जो कि पहले चरण में काफी चढ़ाई वाला था, अब वह सड़क बनने से खत्म हो गया है।
एक दिन में पूरी हो सकेगी चूड़धार यात्रा
चूड़धार जाने वाले यात्री पहले ही चरण में अधिक चढ़ाई वाले ट्रैक में काफी थक जाते थे। जिस कारण चूड़धार जाने में अधिक समय लगता था। अब यात्रियों का एक और जहां समय बचेगा। वहीं उन्हें चाबधार तक सड़क सुविधा भी मिलेगी। जिस कारण श्रद्धालु एक ही दिन में चूड़धार की यात्रा पूरी करेंगे।
8 करोड़ से बनी 8 किलोमीटर सड़क
बता दें नौहराधार से चाबधार सड़क के लिए ग्रामीणों ने एक दशक पहले पैदल यात्रा राजधानी शिमला तक की थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 8 किलोमीटर सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इस सड़क को बनने में करीब 3 वर्ष लगे तथा गत वर्ष यह सड़क बनाकर तैयार हुई। लेकिन एक साल से इस सड़क का ट्रायल नहीं हुआ, जबकि चूड़धार जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालु अपने निजी वाहन चाबधार तक ले जा रहे थे।
खबरें और भी
बिना फिटनेस कमेटी के सड़क का ट्रायल व रोड पास बिना ट्रायल के इस सड़क पर जिला सिरमौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सभी वाहनों को बंद कर दिया था। लोगों की मांग पर शनिवार को सड़क का ट्रायल हुआ, जो सफल रहा।
उधर, एसडीएम संगडाह सुनील कुमार ने बताया कि नौहराधार चाबधार सड़क का ट्रायल सफल रहा है। तकनीकी फिटनेस कमेटी ने सड़क को वाहनों के लिए पास कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आउटसोर्स भर्ती पर रोक, वित्त विभाग का सर्कुलर किया गया जारी
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 लोगों की मुहिम में जुड़ गए 500 और बना डाला 100 फीट लंबा पुल, दस साल से ताक रहे थे सरकार की राह