Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE 10th Result: पिता के निधन के बाद मां ने खेतीबाड़ी कर पढ़ाया विक्रांत, मेरिट में बनाई जगह; सिरमौर के 3 छात्र छाए

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 10 May 2026 01:58 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में सिरमौर जिले के तीन छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। विक्रांत की मां ने पिता के निध ...और पढ़ें

    दसवीं की मेरिट में आया विक्रांत, रिशिता और देवांश।

    दसवीं की मेरिट में आया विक्रांत, रिशिता और देवांश।

    HighLights

    1. सिरमौर के तीन छात्रों ने दसवीं मेरिट सूची में स्थान बनाया।

    2. ऋषिता सभरवाल ने 99% अंक लेकर सातवां स्थान पाया।

    3. विक्रांत की मां ने खेतीबाड़ी कर उसे पढ़ाया, बना इंजीनियर।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला सिरमौर के तीन छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। सातवें स्थान पर करियर अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की ऋषिता सभरवाल पुत्री अमित कुमार ने 693 अंक लिए हैं, जो 99 प्रतिशत बनते है।

    नौवें स्थान पर आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन का देवांश कश्यप पुत्र देवराज सिंह रहा है, जिसने 691 अंक लिए हैं, जो की 98.71 प्रतिशत बनते हैं। 

    मां ने खेतीबाड़ी कर पढ़ाया विक्रांत

    वहीं नौवें स्थान पर शिवा पब्लिक स्कूल (बेहरीवाल) धौलाकुआं का विक्रांत पुत्र रामकुमार रहा है, जिसने 691 अंक लिए हैं, जो की 98.71 प्रतिशत बनते हैं। विक्रांत किसान परिवार से संबंध रखता है। कुछ वर्ष पूर्व विक्रांत के पिता की मृत्यु हो गई थी। उसकी माता खेतीबाड़ी कर विक्रांत और उसकी बहन को पब्लिक स्कूल में पढ़ा रही हैं।

    विक्रांत ने बताया कि उसका लक्ष्य जेईई मेंस पास कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनना है। वह नाहन करियर अकैडमी स्कूल में जमा एक में नॉन मेडिकल विषय की पढ़ाई कर रहा है।

    : यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट

    डॉक्टर बनना चाहता है देवांश

    9वें स्थान पर रहने वाले एवीएन स्कूल के देवांश कश्यप ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहता है, उसके पिता अध्यापक हैं। वह 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा माता-पिता को दिया है।

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result 2026: कांगड़ा की अनमोल 699 अंक लेकर टॉपर, फेल छात्रों को पहली बार विशेष मौका; यहां चेक करें रिजल्ट

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result Toppers: ऊना के सरकारी स्कूल का कमाल, मेरिट में सेकंड रैंक पर आए दो बच्चे


    खबरें और भी