Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE 10th Result Toppers: ऊना के सरकारी स्कूल का कमाल, मेरिट में सेकंड रैंक पर आए दो बच्चे

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 10 May 2026 12:55 PM (IST)

    ऊना जिले के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। अंब के सरकारी स्कूल रिपोह मिसरां के अभिन ...और पढ़ें

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिपोह मिसरां के अभिनव और रूहानी।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिपोह मिसरां के अभिनव और रूहानी।

    HighLights

    1. ऊना के छात्रों का 10वीं बोर्ड परिणाम में शानदार प्रदर्शन।

    2. रिपोह मिसरां स्कूल के दो छात्रों ने दूसरा स्थान पाया।

    3. जिले के कई छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई।

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के रविवार को जारी हुए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में जिला ऊना का शानदार प्रदर्शन रहा है। अम्ब क्षेत्र के सरकारी स्कूल रिपोह मिसरां के दो बच्चे टॉपर लिस्ट में हैं। एक ही स्कूल के दो बच्चों ने नंबर दो स्थान पर कब्जा किया है। 

    मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने 698 अंक (99.71 प्रतिशत) लेकर संयुक्त रूप से दूसरा रैंक हासिल किया है। जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिपोह मिसरां अंब के अभिनव मेहता व इसी स्कूल की रूहानी धीमान दूसरे स्थान पर जगह बनाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

    रिद्धि ने पाए 99 प्रतिशत अंक

    इसके अलावा संतोषगढ़ के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पब्लिक की छात्रा रिद्धि चब्बा पुत्री अंकुश चब्बा ने परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवें स्थान को कब्जाया। रिद्धि ने 700 में से 693 अंक हासिल किए हैं।

    आठवें रैंक पर भी दो बच्चों ने चमकाया नाम

    इसके अलावा आठवें रैंक पर तीन मेधावियों में से दो ऊना के हैं। इस रैंक पर 692 अंक (98.86 प्रतिशत) अंक हासिल कर गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंब की वंशिका जस्सल पुत्री संजीव कुमार और  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरी अंब की अंशिका पुत्री चैन सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    10वें रैंक पर तीन विद्यार्थी

    वहीं 10वें रैंक जिला के तीन विद्यार्थी काबिज हुए हैं। इस रैंक पर 690 अंक (98.57 प्रतिशत) अंकों को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनोली की भावना पुत्री रजनीश कुमार व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू बंगाणा की आंचल पुत्री अश्वनी कुमार और सेंट डीआर. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट की छात्रा गौरी शर्मा पुत्री श्याम सुंदर ने भी इतने ही अंक हासिल कर संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है।

    खबरें और भी

    : यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट

    परिवार व स्कूलों में जश्न का माहौल

    इन सभी स्कूलों में बेहतर परिणाम के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने अव्वल रहे छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result 2026: कांगड़ा की अनमोल 699 अंक लेकर टॉपर, फेल छात्रों को पहली बार विशेष मौका; यहां चेक करें रिजल्ट

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result: पिता के निधन के बाद मां ने खेतीबाड़ी कर पढ़ाया विक्रांत, मेरिट में बनाई जगह; सिरमौर के 3 छात्र छाए