विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांवटा साहिब में तलवारें व रॉड लेकर घर में घुसे 15 से 20 गुंडातत्व, मारपीट और तोड़फोड़ की; सारी घटना CCTV में कैद

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 26 Mar 2026 06:32 PM (IST)

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक घर पर 15-20 लोगों ने हमला कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट ...और पढ़ें

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में कुछ गुंडातत्वों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में कुछ गुंडातत्वों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

HighLights

  1. पांवटा साहिब में घर पर 15-20 लोगों का हमला।

  2. परिवार के सदस्यों से मारपीट, संपत्ति में तोड़फोड़ हुई।

  3. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। पांवटा साहिब उपमंडल के देवीनगर वार्ड नंबर 10 में एक घर में 15 से 20 लोगों ने घुसकर मारपीट की। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जावेद अली पुत्र स्वर्गीय खुर्शीद के घर पर कुछ लोग कथित तौर पर डंडों, तलवारों और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। गुंडातत्वों ने घर की खिड़कियां व वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

तीन लोगों की पहचान हुई

बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों की पहचान हो चुकी है, इनमें अभिषेक तथा आशिक उर्फ काका (पुत्र रमजान) और साहिदा का नाम सामने आया है। आरोप है कि इन लोगों द्वारा इस पूरे विवाद और हिंसक संघर्ष की योजना बनाई गई और घटना को अंजाम दिया गया।

बुलाए थे बाहरी राज्यों के गुंडातत्व 

बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों के गुंडातत्व भी इस हमले में बुलाए गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीर जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तेज की जांच

पुलिस से संपर्क करने पर जानकारी मिली है कि पीड़ितों का मेडिकल करवाया गया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में घर के पास व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ, बाजू और पीठ पर गहरे जख्म, विभाग की सलाह- अकेले बाहर न निकलें

यह भी पढ़ें: 'कैरी बैग उपलब्ध करवाना मार्ट की जिम्मेदारी', उपभोक्ता आयोग शिमला ने सुनाया फैसला; पैसे वसूलने पर लगाया जुर्माना